आंगनबाड़ी भवन की छत पर मिला युवक का शव, संदिग्ध मौत से गांव में दहशत का माहौल, जांच में जुटी अर्जुनी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तेजार

The body of a young man was found on the roof of an Anganwadi building, causing panic in the village due to the suspicious death. Arjuni police are investigating and awaiting the post-mortem report.

आंगनबाड़ी भवन की छत पर मिला युवक का शव, संदिग्ध मौत से गांव में दहशत का माहौल, जांच में जुटी अर्जुनी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तेजार

धमतरी/अर्जुनी : धमतरी जिले में अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम हरफतराई में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव गांव के आंगनबाड़ी भवन की छत पर संदिग्ध हालत में मिला. मृतक की पहचान सोनू यादव के रूप में हुई है. जो हरफतराई का ही रहने वाला है. ग्रामीणों की खबर पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक हरफतराई निवासी सोनू यादव रोजी-मजदूरी के लिए घर से निकला था. लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की. लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की गई.
तलाश के दौरान सोनू यादव का शव गांव के आंगनबाड़ी भवन की छत पर पड़ा मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.
घटना की खबर मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
बताया जा रहा है कि मृतक को शराब पीने की आदत थी. हालांकि उसकी मौत किन हालात में हुई और इसके पीछे क्या वजह रही. इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के असल वजह का पता चल सकेगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t