4 दिन से लापता युवक का फंदे से लटका मिला शव, सगाई से पहले सड़ी-गली हालत में शव देख गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

The body of a youth missing for 4 days was found hanging from a noose, there was a stir in the village after seeing the body in a rotten condition before the engagement, police started investigating

4 दिन से लापता युवक का फंदे से लटका मिला शव, सगाई से पहले सड़ी-गली हालत में शव देख गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा जिले के शिवरिनारायण थाना अंतर्गतग्राम कचंदा में आज तब हड़कंप मच गया जब गांव के 21 साल के सुनील यादव की लाश गांव के बहरा खार में नीम के पेड़ मे नायलॉन की रस्सी से लटकती मिली. कुछ न मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. वहीं मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
सूत्रों के मुताबिक मृतक सुनील यादव का शादी की बात हो चुकी थी.  1 मार्च को उसे सगाई मे जाना था. मृतक के पिता ने कहा कि तुम तालाब से नहा धोकर आ जाओ फिर हम लोगों को तुम्हारी सगाई के लिए गांव जाना है. मृतक सुनील यादव तालाब नहाने चला गया. युवक तभी से लापता था. जिसकी लाश आज बुधवार को गांव कचंदा के बहरा खार में एक नीम के पेड़ पर लटकती हुई मिली है. मृतक चार रोज से घर से गायब था.
 आपको बता दे कि लाश के बदबू आने से ग्रामीणो को पता चला. जिसके बाद इसकी जानकारी शिवरीनारायण थाना को दी गई. थाना शिवरिनारयण पुलिस जांच कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए शिवरीनारायण मरचुरी भेज दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI