दारु भट्टी के सामने मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में दहशत का माहौल, ज्यादा शराब पीने से मौत की आशंका, जांच में जुटी अभनपुर पुलिस

The body of an unidentified youth was found in front of a liquor distillery, creating panic in the area, with the possibility of death due to excessive drinking. Abhanpur police are investigating.

दारु भट्टी के सामने मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में दहशत का माहौल, ज्यादा शराब पीने से मौत की आशंका, जांच में जुटी अभनपुर पुलिस

अभनपुर : अभनपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के मुताबिक शराब भट्टी के सामने स्थित चखना दुकान की दीवार के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति मृत हालत में मिला। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.
घटनास्थल पर एफएसएल (FSL) टीम को भी बुलाया गया. ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके. प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि ज्यादा शराब सेवन करने की वजह से व्यक्ति की जान गई हो सकती है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t