स्टॉक मार्केट में सिखाने का झांसा, शंकर नगर ऑफिस बुलाकर रची साजिश, नशीला ड्रिंक देकर युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस की हिरासत में कारोबारी

The businessman was lured into teaching stock market trading, summoned to the Shankar Nagar office, and raped the woman after giving her a drugged drink. The businessman is in police custody.

स्टॉक मार्केट में सिखाने का झांसा, शंकर नगर ऑफिस बुलाकर रची साजिश, नशीला ड्रिंक देकर युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस की हिरासत में कारोबारी

रायपुर : राजधानी रायपुर में स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग सिखाने का झांसा देकर ऑफिस बुलाया और नशीला ड्रिंक पिलाने के बाद हवस का शिकार बना लिया. पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आशीष पात्रो को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक युवती ने शिकायत में बताया कि आरोपी आशीष पात्रो ने स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने का झांसा देकर दुष्कर्म को अंजाम दिया है. मूलतः बिलासपुर जिले का रहने वाला आरोपी आशीष पात्रो रायपुर के शंकर नगर में ऑफिस लेकर एस्ट्रोलॉजी और स्टॉक मार्केट का काम करता है. आरोपी ने युवती को झांसा देकर शंकर नगर स्थित अपने ऑफिस बुलाया.
आरोपी ने खुद को स्टॉक मार्केट और एस्ट्रोलॉजी से जुड़ा प्रोफेशनल बताते हुए युवती से संपर्क किया था. उसने युवती को ट्रेडिंग सिखाने और अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया. जिससे प्रभावित होकर युवती उससे मिलने के लिए तैयार हो गई. आरोपी ने उसे रायपुर के शंकर नगर स्थित अपने ऑफिस बुलाया. जहां वह कथित रूप से अपना काम करता था.
आरोप है कि ऑफिस पहुंचने के बाद आरोपी ने युवती को एक नशीला ड्रिंक दिया. जिसे पीने के बाद वह असहज महसूस करने लगी. इसी दौरान आरोपी आशीष पात्रो ने स्थिति का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए. घटना के बाद युवती किसी तरह वहां से निकली और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी.
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी आशीष पात्रो को गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी आशीष पात्रो मूल रुप से बिलासपुर जिले का निवासी है और रायपुर में किराए के ऑफिस से अपना काम संचालित कर रहा था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t