टावर से कूदकर छात्र ने दे दी जान, युवती ने घर में लगाई फांसी, मियार से चुनरी के फंदे से लटकी मिली लाश, कारण अज्ञात, दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस

A student committed suicide by jumping from a tower, a young woman hanged herself at home, and her body was found hanging from a beam with a scarf, the cause unknown. Police are investigating both cases.

टावर से कूदकर छात्र ने दे दी जान, युवती ने घर में लगाई फांसी, मियार से चुनरी के फंदे से लटकी मिली लाश, कारण अज्ञात, दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस

टावर से कूदकर युवक ने दे दी जान, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : दुर्ग जिले के नंदिनी नगर टाउनशिप में 21 साल के एक छात्र ने बीएसएनएल टावर से कूदकर जान दे दी. पुलिस को इसकी जानकारी सुबह करीब 9 से 9:30 बजे के बीच मिली. जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. फिलहाल खुदकुशी की वजह मानसिक तनाव बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृत युवक आकाश चंद्रिकापुरे उम्र 21 साल स्ट्रीट नंबर 3, नंदिनी नगर टाउनशिप निवासी बीएसएनएल टावर से कूद गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. खबर मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया.
शुरूआती जांच में पुलिस को मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है. छात्र ने खुदकुशी क्यों की. इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है. पुलिस आसपास के लोगों और परिचितों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है.
बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक के परिवार वाले घर पर नहीं थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग दुर्ग के लिए निकल गए. अभी वहां पड़ोसी और आसपास के लोग मौजूद हैं.
पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही खुदकुशी की वजह का खुलासा हो सकेगा. मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है.
बताया जा रहा है कि मृतक छात्र एक दिन पहले अपने वाहन को दीवार से टकरा देने की वजह से मानसिक तनाव में था. परिजनों की संभावित डांट के डर और अकेले होने की स्थिति में उसने यह कदम उठा लिया. बताया जा रहा है कि वह डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर का छात्र था. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

युवती ने घर में लगाई फांसी

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा  जिला में नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम धाराशिव में 23 वर्षीय कुमारी समलेश्वरी पटेल ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना बीती रात की बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह जब मृतका के पिता सब्जी बेचने जाने के लिए उसे उठाने पहुंचे. तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला. तो पिता ने दरवाजे के कब्जे को प्लास से निकालकर अंदर प्रवेश किया.
अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. समलेश्वरी चुनरी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी. घटना की खबर फौरन पामगढ़ थाना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल खुदकुशी की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t