जिला प्रशासन की टीम ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के घर मारा छापा, नेता सुनील गुप्ता ने दी धमकी, 400 से ज्यादा बोरी धान जब्त

The district administration raided the home of the former BJP Mandal president, after leader Sunil Gupta issued a threat, and seized over 400 sacks of paddy.

जिला प्रशासन की टीम ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के घर मारा छापा, नेता सुनील गुप्ता ने दी धमकी, 400 से ज्यादा बोरी धान जब्त

अंबिकापुर/सीतापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां जिला प्रशासन की टीम ने अवैध धान भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के घर पर छापा मारा. इस छापेमार कार्रवाई में 400 से ज्यादा बोरी अवैध धान जब्त किया गया. जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक सीतापुर क्षेत्र में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और अधिवक्ता सुनील गुप्ता के निवास पर प्रशासन की टीम ने दबिश दी. प्रशासन को खबर मिली थी कि बीती रात एक ट्रक के जरिए अवैध तरीके से धान का भंडारण किया जा रहा है. खबर की पुष्टि होते ही राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और अवैध धान को जब्त किया.
इस कार्रवाई के दौरान सुनील गुप्ता ने कथित तौर पर प्रशासनिक टीम को धमकाते हुए “देख लेने” की बात कही. लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखते हुए अवैध तरीके से संग्रहित धान को जब्त कर लिया. बताया जा रहा है कि जब्त किए गए धान की बाजार कीमत 5 लाख रुपये से ज्यादा है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुनील गुप्ता सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के करीबी हैं. फिलहाल प्रशासन की टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB