सूने मकान में चोरी का खुलासा, पड़ोसी ही निकला मास्टर माइंड, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, जेवरात बरामद
Theft in a vacant house revealed, neighbor turns out to be the mastermind, police arrest two accused and send them to jail, jewelry recovered.
रायपुर : रायपुर के थाना खमतराई क्षेत्र स्थित डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी में सूने मकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरी का मुख्य आरोपी पीड़ित का पड़ोसी ही निकला. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला खमतराई थाने के इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी निवासी होरी पाल 16 जनवरी को अपने परिवार के साथ महासमुंद गए थे. 20 जनवरी 2026 को प्रार्थी के पड़ोसी रवि स्वामी ने प्रार्थी को फोन कर बताया कि आपके घर का ताला टुटा हुआ है चोरी हुआ है. प्रार्थी अपने घर रायपुर आकर देखा तो घर के दरवाजे का एवं आलमारी का ताला टुटा हुआ था सामान बिखरा था और आलमारी में रखें सोने- चांदी के जेवरात और नगदी रकम नहीं थी. कोई अज्ञात चोर के घर के दरवाजे में लगे ताला को तोडकर अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखें उक्त मशरुका को चोरी कर ले गया था.
जिसके बाद पीड़ित ने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई. प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 38/26 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरु की. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और मुखबिर लगाए. इसी दौरान पड़ोसी रवि स्वामी के बयान संदिग्ध पाए गए. क्योंकि वह बार-बार बयान बदल रहा था.
सख्ती से पूछताछ करने पर रवि स्वामी ने अपने साथी राहुल ध्रुव के साथ मिलकर चोरी करना कबूल कर लिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और एक मोबाइल फोन बरामद किया है. जब्त सामान की कुल कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
गिरफ्तार आरोपी
रवि स्वामी उम्र 30 साल निवासी शिवनगर, डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी, खमतराई रायपुर
राहुल ध्रुव उम्र 24 साल निवासी शिवनगर, डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी, खमतराई रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



