झरने के पास संदिग्ध हालत में मिला चार दिन पुराना अज्ञात युवती का नग्न शव, इलाके में फैली सनसनी, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस और एफएसएल टीम
The four-day-old naked body of an unidentified woman was found in suspicious circumstances near a waterfall, causing a sensation in the area, suspicion of murder, and the police and FSL team engaged in the investigation.
दुर्ग : चित्तौड़गढ़ दुर्ग की तलहटी में शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालत में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. गोमुख झरने के समीप अर्धनग्न हालत में शव मिलने की खबर के बाद पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण के लिए झाड़ियों की सफाई कर रहे मनरेगा श्रमिक दुर्ग की तलहटी में पाड़नपोल झरने की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान उन्हें झाड़ियों के पास से बदबू महसूस हुई. पास जाकर देखने पर एक युवती का शव पड़ा मिला.
श्रमिकों ने आसपास के लोगों को खबर दी. जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रुम को मामले की जानकारी दी गई. खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक ब्रजेश सिंह सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक सबूत और अन्य महत्वपूर्ण नमूने इकठ्ठा किए हैं. पुलिस आसपास के क्षेत्र की भी बारीकी से जांच कर रही है.
बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और युवती की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के मार्गों और दुर्ग क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. साथ ही पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



