गुपचुप वाली ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मौके से सुसाइड नोट बरामद, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों में शाक की लहर, जांच में जुटी पुलिस
The girl secretly committed suicide by hanging herself, suicide note recovered from the spot, sensation spread in the area, wave of shock among the family members, police engaged in investigation
कोरबा : कोरबा जिले में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. युवती ने किस वजह से यह आत्मघाती कदम उठाया इसका अभी पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है. यह पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका प्रीति चौहान पिता चमरा राम चौहान उम्र 26 साल 12वीं पास थी और बालको के नेहरु नगर में गुपचुप का ठेला लगाती थी. रोज की तरह वह गुरुवार रात को भी काम से घर लौटी और सोने चली गई. देर सुबह तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली। तब परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. वे छज्जा तोड़कर कमरे में घुसे जहां देखा कि प्रीति फांसी के फंदे से लटक रही थी. वहीं मौके से सुसाइड नोट भी मिला है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मृतका के पिता चमरा राम चौहान रेशम विभाग में कार्यरत हैं.
पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त किया है. सुसाइड नोट में छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखा है कि- वह अपने माता-पिता और परिवार से बहुत प्यार करती है. लेकिन कुछ तकलीफों की वजह से वह अपनी जान दे रही है. फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



