कई साल से अनुकंपा नियुक्ति के लिए भटक रही युवती, परेशान होकर एसडीएम को दी चेतावनी- 11 मार्च को करूंगी आत्मदाह
The girl, who has been searching for compassionate appointment for many years, got worried and warned the SDM - I will commit suicide on March 11.
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : SECL क्षेत्र में कार्यरत एक कर्मचारी की मौत के बाद उनकी बेटी पिछले चार साल से अनुकंपा नियुक्ति के लिए संघर्ष कर रही है. लगातार SECL महाप्रबंधक कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद उसे सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं. लेकिन कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया.
लंबे इंतजार और अधिकारियों की उदासीनता से परेशान होकर युवती ने अब एसडीएम मनेंद्रगढ़ समेत अन्य अधिकारियों को आत्मदाह करने का आवेदन सौंपा है. उसने स्पष्ट रुप से 11 मार्च को आत्मदाह करने की चेतावनी दी है.
SECL अधिकारियों का टालमटोल रवैया
इस मामले में जब SECL के अधिकारियों से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई. तो उन्होंने कोई जवाब देने से इंकार कर दिया. लगातार टालमटोल रवैया अपनाए जाने से युवती हताश हो चुकी है और अब वह मजबूरी में यह कठोर कदम उठाने के लिए तैयार है.
युवती के परिवार ने प्रशासन और SECL प्रबंधन से जल्द से जल्द इंसाफ दिलाने की अपील की है. ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके. प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करेगा. इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



