तेज रफ्तार का कहर, स्प्लेंडर प्लस और ओला बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दो नाबालिग लड़कों की मौके पर दर्दनाक मौत, एक घायल
The havoc of high speed, Splendor Plus and Ola bike collided head-on, two minor boys died on the spot, one injured
रायपुर/मांढर : विधानसभा इलाके सड़कों पर तेज रफ्तार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है. विधानसभा से सिलयारी तक बनी पीडब्ल्यूडी चमचमाती सड़क पर बेलगाम वाहनों के वजह से सड़क ख़ून से लाल हो रही है. ऐसा ही मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार दोपहर 1 बजे बरबंदा और नेऊरडीह में देखने को मिला. जहां दो मोटरसाइकिल कि आमने-सामने जोरदार से टक्कर हो गई. इस हादसे में छपोरा निवासी योगेश कुमार बंजारे और गिरौद निवासी ललित वर्मा की मौके पर मौत हो गई. जबकि एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया.
बताया जा रहा है कि योगेश कुमार बंजारे स्प्लेंडर प्लस में सवार होकर मांढर कॉलोनी से बरबंदा के तरफ जा रहा था. जबकि ललित वर्मा ओला कंपनी इलेक्ट्रॉनिक बाइक CG04 PE 9390 में अपने एक अन्य दोस्त के साथ बरबंदा से टेकारी गिरौद को तरफ आ रहा था. इसी दौरान बरबंदा के पास दोनों बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्करहो गई. दोनों बाइक चालक को सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर मौत हो गई. जबकि ओला बाइक में पीछे बैठे एक अन्य युवक भी गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे अंबेडकर अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया है. जानकारी मिली है कि दोनों मृतक नाबालिग है.
विधानसभा पुलिस का कहना है कि पंडरी जिला अस्पताल में दोनों युवाओं शव रखा गया. शुक्रवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. उसके बाद परिवार जनों को शव को सौंप दिया जाएगा.
शाम ढलने के बाद विधानसभा से सिलयारी के तरफ जा रहे तो सावधान हो जाइए अंधे मोड़ वाली सड़क में अक्सर हादसे होते हैं. ग्रामीण स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे हैं
इन सड़कों में घनघोर अंधेरा छाया रहता है. स्पीड ब्रेकर नहीं होने के चलते मोटरसाइकिल कार ट्रक की स्पीड काफी ज्यादा रफ्तार रहती है. जगह-जगह अंधे मोड़ के अलावा एक तरफ से जाने वालों को दूसरी तरफ से आ रहा वाहन नजर नहीं आता. जैसे ग्राम भुरकोनी, कोलंबिया कॉलेज , मांढर कॉलोनी शिव मंदिर पास, योगेंद्रनगर मांढर , नेऊरडीह बरबंदा, टोर पथरी बोहरही मोड पर आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है. ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारी शिकायत कर अंधे मोड़ पर स्पीड ब्रेकर और मार्ग पर चेतावनी बोर्ड लगवाने की मांग कर रहे हैं. लेकिन अधिकारियों ने इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



