तेज रफ्तार का कहर, कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 5 फीट उछलकर गिरा युवक, 2 बार पलटी, महिला-बच्चा समेत 3 घायल
The havoc of high speed, a car hit a biker, the young man jumped 5 feet and fell, overturned twice, 3 people including a woman and a child were injured.
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. अहिरन नदी के पास कसनिया में एक कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी.
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर कारखाना के पास एक मारुति ऑल्टो कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक चालक सड़क पर दूर जा गिरा. कार भी पलट गई और उसमें सवार महिला और बच्चा घायल हो गए. बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.
मौके पर मौजूद लोगों ने फ़ौरन पुलिस और एंबुलेंस को खबर दी. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है. चश्मदीदों ने बताया कि बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
हादसे में बाइक सवार युवक और कार चालक गंभीर रुप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.
कटघोरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है. सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सामने से आ रही एक बार बाइक सवार को टक्कर मार देती है. इसके बाद बाइक सवार हवा में उछलकर नीचे गिर जाता है. वहीं टक्कर मारने के बाद कार भी पलट जाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



