ईरान और अमेरिका-इजराइल की जंग का असर!, ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर नया फैसला, 25 की जगह अब 45 दिन में मिलेगा सिलेंडर
The impact of the war between Iran and the US-Israel! A new decision has been made regarding the booking of gas cylinders in rural areas; cylinders will now be available in 45 days instead of 25.
ईरान और अमेरिका-इजराइल की जंग का असर दुनिया भर में देखने को मिल रहा है. भारत में एलपीजी सिलेंडर को लेकर कुछ जगह अव्यवस्था नजर आ रही है. इस बीच ये जानकारी आई है कि ग्रामीण इलाकों में अब एलपीजी सिलेंडर के लिए बुकिंग का समय 25 दिन से बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया है. जबकि शहरी इलाकों में सिलेंडर बुकिंग को लेकर कोई नई जानकारी नहीं है.
इससे 2 दिन पहले केंद्र सरकार ने जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के मकसद से एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियम में बदलाव किए थे. एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग का समय बढ़ाकर 21 दिन की जगह 25 दिन किया गया था. दरअसल, मध्य एशिया में छिड़ी जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से एलपीजी गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है.
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ़ से यह फैसला इसलिए लिया गया था क्योंकि घरेलू ग्राहक महज 15 दिनों के अंतराल के बाद एलपीजी सिलेंडर बुक करा रहे थे. यह बात सामने आई कि जो लोग पहले 55 दिनों में सिलेंडर बुक कराते थे, उन्होंने अब 15 दिनों में सिलेंडर बुक करना शुरू कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



