आरंग पुलिस की कॉम्बिंग गश्त और अड्डेबाजी चेकिंग अभियान, गांजा विक्रेता समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, मादक पदार्थ बरामद

Arang police conduct combing patrol and checking operations, arrest 9 accused including marijuana dealer and send them behind bars, narcotics recovered.

आरंग पुलिस की कॉम्बिंग गश्त और अड्डेबाजी चेकिंग अभियान, गांजा विक्रेता समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, मादक पदार्थ बरामद

आरंग : थाना आरंग पुलिस ने गुरुवार को व्यापक कॉम्बिंग गश्त और अड्डेबाजी चेकिंग अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान देवारपारा क्षेत्र में अवैध तरीके से गांजा बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. इस कार्रवाई के दौरान लालू देवार पिता हजामत देवार उम्र 34 साल निवासी देवारपारा आरंग को रंगे हाथों गिरफ्तार किया.
800 ग्राम गांजा और नगदी बरामद
पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा और 550 रुपये नगद बरामद किए गए. पुलिस के मुताबिक यह नगदी गांजा बिक्री से संबंधित हो सकती है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया है.
वारंटियों की तामिली और चालानी कार्रवाई
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने लंबित मामलों में भी कार्रवाई करते हुए 3 गिरफ्तारी वारंट और 1 स्थायी वारंट की तामिली की। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 20 चालानी कार्रवाई भी की गई. पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करना और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना है.
अड्डेबाजों पर भी सख्त कार्रवाई
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी कर रहे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई. पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत कुल 9 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की.
कार्रवाई में जिन लोगों को चिन्हित किया गया, उनमें
खूबचंद चंद्राकर (ग्राम बोडरा)
चंदन देवांगन (रायपुर)
डेमन साहू (मठपुरैना, रायपुर)
लुकेश कुमार साहू (बरछा)
संतु देवांगन (शास्त्री नगर अकोली रोड, आरंग)
सूरज देवार (इंदिरा चौक, आरंग)
मदन कुमार साहू (महामाया पारा, आरंग)
हेमंत सोनकर (ब्लॉक कॉलोनी, आरंग)
मयाराम चंद्राकर (शास्त्री नगर, आरंग) शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB