वर्ल्ड कप की जीत के जश्न के बीच Girlfriend संग जवानी का जोश दिखाकर बुरे फंसे हार्दिक पंड्या, तिरंगा लपेटकर ऑन स्क्रीन स्मूच की शिकायत दर्ज

Hardik Pandya landed in trouble for displaying his youthful enthusiasm with his girlfriend amid World Cup victory celebrations; a complaint was filed against him for an on-screen kiss while wrapped in the Indian flag.

वर्ल्ड कप की जीत के जश्न के बीच Girlfriend संग जवानी का जोश दिखाकर बुरे फंसे हार्दिक पंड्या, तिरंगा लपेटकर ऑन स्क्रीन स्मूच की शिकायत दर्ज

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के जश्न के बीच भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या कानूनी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं. पुणे के एक वकील ने हार्दिक पंड्या पर जीत के जश्न के दौरान राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. और उनके खिलाफ FIR की मांग की है. इस मामले में हार्दिक पंड्या की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
पुणे के वकील ने दर्ज कराई शिकायत, क्या है पूरा मामला?
पुणे के वकील वाजिद खान ने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में यह शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के मुताबिक रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराने के बाद हार्दिक पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ जीत का जश्न मना रहे थे. वकील का आरोप है कि इस दौरान हार्दिक ने तिरंगे को अपनी कमर पर बांधा हुआ था और वे माहिका के साथ जमीन पर लेटे हुए थे. वाजिद खान के मुताबिक यह काम राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 का उल्लंघन है और तिरंगे की गरिमा को ठेस पहुंचाता है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से शुरू हुआ विवाद
विवाद की जड़ में वे वीडियो और क्लिप्स हैं जो जीत के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए. इन वीडियो में हार्दिक और माहिएका को ट्रॉफी के साथ पोज देते, डांस करते और जीत की खुशी में डूबे हुए देखा जा सकता है. एक वायरल क्लिप में दोनों को पोडियम स्ट्रक्चर पर एक साथ लेटे हुए भी देखा गया. वकील वाजिद खान ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, 'हार्दिक अपनी जीत के जश्न में इतने खो गए थे कि उन्होंने तिरंगे को पीठ पर बांधकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लेटे हुए तस्वीरें खिंचवाईं, जो राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है.'
पुलिस का रुख और कानूनी पहलू
शुरुआत में पुलिस ने ज्यूरिडिक्शन का हवाला देते हुए कहा कि यह घटना यहां नहीं हुई है. लेकिन वकील ने तर्क दिया कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश का प्रतीक है. इसलिए शिकायत कहीं भी दर्ज कराई जा सकती है. शिवाजी नगर पुलिस ने शिकायत कबूल कर ली है और इसकी एक कॉपी वकील को सौंप दी है. अब पुलिस इस मामले की जांच करेगी कि क्या हार्दिक के व्यवहार से वास्तव में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ है या यह केवल जीत के उल्लास का एक हिस्सा था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB