पैर टूट गया, FIR नहीं हुई, अब पत्नी ठेले पर घायल पति को लेकर निकली, महिला लगा रही इंसाफ की गुहार, समाज के सैकड़ों लोग पहुंचे थाना

The leg was broken, no FIR was lodged, now the wife took the injured husband on a cart, the woman is pleading for justice, hundreds of people from the society reached the police station

पैर टूट गया, FIR नहीं हुई, अब पत्नी ठेले पर घायल पति को लेकर निकली, महिला लगा रही इंसाफ की गुहार, समाज के सैकड़ों लोग पहुंचे थाना

रायपुर : कुनबी समाज से जुड़े एक मामले में जेल गए श्याम देशमुख के साथ जेल के अंदर हुई बेरहमी से पिटाई की गई. घटना को 24 घंटे बाद भी गंज थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है. बताया जा रहा है कि जेल में पदस्थ शिक्षक नेतराम नाकतोड़े पर आरोप है कि उन्होंने बंदियों के साथ मिलकर श्याम देशमुख को पीटा. जिससे उसका एक पैर टूट गया और शरीर पर चोटों के निशान हैं.
पुलिस की इस बेरुखी के खिलाफ आज समाज का गुस्सा सड़क पर उतर आया. घायल श्याम देशमुख की पत्नी ने अपने पति को ठेले पर बैठाकर समाज के लोगों के साथ इन्साफ की गुहार लगाई.
यह काफिला गंज थाना की ओर रवाना हुआ, जहां समाजजन एफआईआर की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. श्याम देशमुख ने बताया कि उन्हें जेल में नेतराम नाकतोड़े ने साजिश के तहत कैदियों से पिटवाया. उन्होंने मेरी पत्नी और बच्चों की फोटो दिखाकर धमकाया. कहा कि अगर समाज भवन की चाबी नहीं दी तो तेरे परिवार का भी यही हाल होगा. इसके बाद पीठ और पैरों पर बुरी तरह मारा गया. पैर में इतनी चोट आई कि अब चलने लायक भी नहीं रहा.
समाज बोला – ये किसी एक की नहीं, पूरे समाज की लड़ाई है.
घटना के खिलाफ कुनबी समाज के सैकड़ों लोग गंज थाना पहुंचे.
समाज के लोगों ने कहा कि ये हमला सिर्फ श्याम देशमुख पर नहीं, बल्कि पूरे समाज की आवाज को दबाने की कोशिश है।
जब तक FIR दर्ज नहीं होगी और नेतराम नाकतोड़े पर कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक विरोध जारी रहेगा। टीआई से लेकर जिम्मेदार अफसरों तक शिकायतें की गईं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.
समाज के लोगों का कहना है किजब जेल में शिक्षक ही हमलावर बन जाए और पुलिस शिकायत भी न ले, तो जनता कहां जाए?
सबसे गंभीर बात ये है कि इस पूरे घटनाक्रम के 24 घंटे बाद भी पुलिस FIR दर्ज नहीं कर रही है. TI से लेकर जिम्मेदार अफसरों तक शिकायतें की गई. लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB