नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाकर प्रेमी ने गांव में दिखाया वीडियो, युवकों ने वायरल करने की धमकी देकर लड़की से की गंदी डिमांड, प्रेमी समेत 10 गिरफ्तार

The lover had sex with a minor and showed the video in the village. The youths threatened to make the video viral and made obscene demands on the girl. 10 people, including the lover, were arrested.

नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाकर प्रेमी ने गांव में दिखाया वीडियो, युवकों ने वायरल करने की धमकी देकर लड़की से की गंदी डिमांड, प्रेमी समेत 10 गिरफ्तार

कोरबा : कोरबा के बालको थाना क्षेत्र में शर्मनाक घटना सामने आई है. प्रेमी ने प्रेमिका के साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और दोस्तों को दिखा दिया. वीडियो वायरल होने की बात कहकर गांव के अन्य युवकों ने नाबालिग को ब्लैकमेल कर सेक्स करने का दबाव डाला। शिकायत के बाद बालको पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
चुपके से प्रेमी ने बनाया वीडियो
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता 17 साल की है और 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी है. उसका हीरो लाल चौहान उम्र (30 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. आरोप है कि हीरो लाल ने लड़की के साथ संबंध बनाए और चुपके से वीडियो बना लिया. बाद में उसने यह वीडियो अपने दोस्तों को दिखा दिया. वीडियो की बात गांव के अन्य युवकों तक पहुंच गई.
गांव के युवक नाबालिग को करने लगे ब्लैकमेल
अश्लील वीडियो बनने और देखे जाने की बात कहकर गांव के कई युवक लड़की को ब्लैकमेल करने लगे. कुछ ने सेक्स करने का दबाव डाला तो कुछ ने गलत इशारे कर परेशान किया. लगातार ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नाबालिग लड़की परेशान हो गई. वीडियो की बात जब पीड़िता के भाई तक पहुंची तो वह बहन को लेकर बालको थाना पहुंचा और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत के बाद मामला दर्ज
शिकायत के बाद बालको थाना पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों में होरी लाल चौहान उम्र 30 साल, कन्हैया सिंह उम्र 25 साल, उदय चौहान 22 साल, मनीष चौहान उम्र 22 साल, बुग्गु चौहान उम्र 21 साल, राकेश सिंह उम्र 40 साल, दशरथ पटेल उम्र 32 साल, चित्रभान पटेल उम्र 30 साल, शत्रुहन चौहान उम्र 25 साल, योगेश चौहान उम्र 22 साल शामिल हैं।
आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है. इस घटना के बाद बालको क्षेत्र में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. लोगों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. नाबालिग से जुड़े मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t