कंपनी के लाखों रुपए गबन कर मैनेजर फरार, पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
The manager absconded after embezzling lakhs of rupees from the company; the police arrested the fraudster Sandeep and sent him behind bars.
रायपुर : रायपुर पुलिस ने छह महीने से फरार चल रहे धोखाधड़ी के एक बड़े आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी संदीप कुमार कश्यप “भूटानी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड” में मैनेजर के पद पर कार्यरत था. उसने कंपनी के करीब 15 लाख रुपये का गबन किया था. आरोपी ने ग्राहकों से माल बेचने के बाद मिली रकम कंपनी के खाते में जमा न कर खुद के निजी लाभ के लिए उपयोग किया और फरार हो गया था.
थाना खमतराई पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 447/2025 के तहत धारा 316(3), 318(3) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था. कंपनी के प्रतिनिधि प्रार्थी शिवम भूटानी की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई कि दिल्ली स्थित कंपनी “भूटानी इंटरनेशनल प्रा. लि.” स्वच्छता और हाईजीन सेवाओं से जुड़ी है. जो देश भर में मोबाइल और पोर्टेबल शौचालयों का संचालन करती है. कंपनी का रायपुर ब्रांच उरकुरा गोवर्धन नगर में संचालित है. जहां आरोपी संदीप 2021 से कार्यरत था.
जांच के मुताबिक आरोपी संदीप ने मई 2025 तक कंपनी के मैनेजर के तौर पर काम करते हुए ग्राहकों से माल बेचने की रकम सीधे अपने बैंक अकाउंट, पेटीएम और अन्य ऑनलाइन के जरिए हासिल की. लेकिन कंपनी के खाते में रकम जमा नहीं की. आरोपी ने कंपनी का माल बेचकर करीब 15 लाख रुपये हड़प लिया. जिससे कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ. कंपनी प्रबंधन ने जब ऑडिट के दौरान गड़बड़ी पाई. तो संदीप फरार हो गया.
पुलिस ने आरोपी की तलाश में दिल्ली, मेरठ और रायपुर के कई स्थानों पर छापेमारी की. बैंक स्टेटमेंट और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए आरोपी के ठिकानों का पता लगाया गया. आख़िरकार आरोपी को कैलाश नगर, बीरगांव, रायपुर में पकड़ा गया. पूछताछ में उसने जुर्म करना कबूल किया.
इसके बाद पुलिस ने उसे 13 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप कुमार कश्यप पिता बृजमोहन सिंह कश्यप (उम्र 40 वर्ष) निवासी सरधना बस स्टैंड के पास, कहारान मोहल्ला, जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वर्तमान में वह रायपुर में “भूटानी इंटरनेशनल” के उरकुरा ब्रांच में कार्यरत था। थाना खमतराई पुलिस ने बताया कि कंपनी से जुड़ी धोखाधड़ी के इस मामले में वित्तीय दस्तावेजों की जांच जारी है. आरोपी द्वारा अन्य कंपनियों में भी ऐसे कृत्य किए जाने की आशंका है. जिसकी पड़ताल की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आर्थिक अपराधों में शामिल ऐसे पेशेवर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.
गिरफ्तार आरोपी
संदीप कुमार कश्यप उम्र 40 साल निवासी सरधना बस स्टैण्ड के पास कहारान मोहल्ला थाना सरधना जिला मेरठ (उ.प्र.) हाल पता भूटानी इंटरनेशनल प्रा.लि. उरकुरा रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



