मजार में रखे तामीर दान पेटी को चोरी करने वाले नाबालिग बालक समेत दो आरोपियों को पुलिस ने 48 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा जेल

The police arrested two accused, including a minor boy, who had stolen the Tameer donation box kept in the shrine and sent them to jail within 48 hours.

मजार में रखे तामीर दान पेटी को चोरी करने वाले नाबालिग बालक समेत दो आरोपियों को पुलिस ने 48 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा जेल

गरियाबंद/राजिम : गरियाबंद जिला के राजिम में मस्तान शाह बाबा की मजार शरीफ से दानपेटी चोरी के मामले में गरियाबंद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 5,000 रुपये नगद जब्त किए गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी गोलू जो राजिम स्थित मजार में खिदमत का काम करता है उसने 21 फरवरी 2026 को थाना राजिम में रिपोर्ट दर्ज कराई. उसने बताया कि 20 फरवरी की सुबह करीब 4 बजे वह रोज की तरह मजार में मौजूद था और दानपेटी (तामिर पेटी) को वहीं रखा देखा था. दोपहर में वापस आने पर दान पेटी गायब मिली. आसपास पूछताछ के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला. प्रार्थी के मुताबिक पेटी में तकरीबन 25 से 30 हजार रुपये चढ़ावे की रजम होने की आशंका थी.
इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 एवं 331(4) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की गई. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी राजिम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया.
जांच के दौरान मुखबिर की खबर पर संदेही आरोपी सोनम उर्फ मुंडी मरकाम उम्र 20 साल निवासी गांधीनगर देवारपारा, राजिम और एक नाबालिग बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में दोनों ने कबाड़ी संग्रह का काम करना बताया. घटना दिनांक की सुबह दोनों मजार पहुंचे और लोहे की दान पेटी को बोरी में भरकर चोरी कर ले गए. बाद में खंडोबा मंदिर के पीछे महानदी किनारे ले जाकर पेटी का कुंदा तोड़कर अंदर रखे कुल 7,500 रुपये निकाल लिए.
पुलिस ने महिला आरोपी के कब्जे से 1,000 रुपये और नाबालिग बालक के कब्जे से 4,000 रुपये, कुल 5,000 रुपये नगद बरामद किए. बाकी रकम खर्च किए जाने की जानकारी आरोपियों ने दी है. पुख्ता सबूत मिलने पर दोनों के खिलाफ धारा 305, 331(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत विधिवत कार्रवाई कर अदालत में पेश किया गया. इस मामले की जांच जारी है.
आरोपी
01) महिला सोनम उर्फ मुंडी मरकाम पति दादू मरकाम उम्र 20 साल जाति देवार गांधीनगर देवारपारा राजिम थाना, राजिम जिला गरियाबंद
02) नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB