शराब भट्टी में सेंधमारी, दारु और नगद चोरी करने वाले रायपुर के दो आरोपी चढ़े गरियाबंद पुलिस के हत्थे, गिरफ्तार के भेजा सलाखों के पीछे
Two accused from Raipur who broke into a liquor shop and stole liquor and cash were caught by Gariaband police and sent behind bars after being arrested
गरियाबंद/फिंगेश्वर : वरिष्ठ अधिकारियों को ग्राम बासिन स्थिति शराब भट्ठी में चोरी की खबर मिलने पर मामले की संवेदनशीलता को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी फिंगेश्वर को मामले की विस्तृत जांच कर आरोपी की पतासाजी के लिए निर्देश दिया. जिसके परिपालन में थाना प्रभारी फिंगेश्वर निरीक्षक पवन वर्मा के द्वारा टीम गठित कर मामले के जांच कर रहे थे.
जांच के दौरान दो संदेही आरोपी साधुराम साहू और राजेश दीप को मामले के बारे मे पुछताछ करने पर दोनो एक साथ मिलकर शराब दुकान में चोरी कराना बताया. दो अरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत पाये जाने से जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 27 फ़रवरी 2025 को कम्पोजिट देशी/विदेशी मदिरा दुकान बासिन थाना फिंगेश्वर में अज्ञात चोर के द्वारा चोरी करने की नियत से अंग्रेजी शराब दुकान के गोदाम की छज्जा मे लगे टीना को उपर से निकालकर गोदाम मे रखे एक पेटी बडवाईजर बीयर (12 नग) कीमत 3000 रू, दो पेटी शिंबा केन बीयर (48 नग) कीमत 8160 रू, दो पेटी नंबर पाव (96 नग) कीमत 20160 रू को गोदाम से बाहर ले जाते नही बनने पर शराब को काउन्टकर रुम मे ही छोड दिया. साथ ही काउन्टवर रुम मे रखे शराब बिक्री रकम 10,000 रू को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने कि रिपोर्ट पर थाना फिंगेश्वर मे अपराध क्रमांक 55/2025 धारा 331(4),305(E) बीएनएस दर्ज कर मामला जाँच में लिया गया.
इस मामले की जांच के दौरान मामले में आरोपी 01) साधुराम साहू पिता राधा कांतो साहू उम्र 21 साल साकिन जागृति नगर डब्ल्यू.आर.एस.कॉलोनी खमतरई थाना खमतराई जिला रायपुर छग और 02) राजेश दीप पिता धरम दीप उम्र 34 साल साकिन भाठागांव मठपुरैना थाना टिकरापारा जिला रायपुर छग को हिरासत में लेकर बारिकी से पूछताछ करने पर घटना को अंजाम देना कबूल किया.
आरोपियों के कब्जे वारदात में इस्तेमाल मोटर सायकल हीरो डिलक्स नम्बर CG04 PC 3588 कीमत 60,000/- रू और चोरी की गई नगद रकम 9,900/-रू बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया.
आरोपी.
01. साधुराम साहू पिता राधा कांतो साहू उम्र 21 साल साकिन जागृति नगर डब्ल्यू.आर.एस.कॉलोनी खमतरई थाना खमतराई जिला रायपुर छ0ग0
02. राजेश दीप पिता धरम दीप उम्र 34 साल साकिन भाठागांव मठपुरैना थाना टिकरापारा जिला रायपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



