पुल के नीचे मिला अज्ञात भ्रूण, क्षेत्र में सनसनी, लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल, अवैध संबंध का नतीजे की आशंका, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे

Unidentified foetus found under a bridge; incident sparks sensation in the area, creating an atmosphere of outrage and concern; suspected to be the result of an illicit relationship; police are scanning CCTV footage.

पुल के नीचे मिला अज्ञात भ्रूण, क्षेत्र में सनसनी, लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल, अवैध संबंध का नतीजे की आशंका, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे

बिलासपुर/सरकंडा : बिलासपुर जिला में सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत चिल्हाटी-गतौरा मार्ग पर पुल के नीचे एक अज्ञात भ्रूण मिलने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. काली प्लास्टिक में लिपटा भ्रूण मिलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और गहरी संवेदना देखी गई. लोगों ने इस घटना को इंसानियत को शर्मसार करने वाला काम बताया है.
मिली जानकारी के मुताबिक तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच कुछ अज्ञात व्यक्ति चिल्हाटी से गतौरा रोड स्थित पुल के नीचे एक काली प्लास्टिक में भ्रूण फेंककर फरार हो गए. सुबह जब स्थानीय लोग वहां से गुजर रहे थे. तभी उनकी नजर प्लास्टिक पर पड़ी. जिसके बाद उन्होंने फौरन इसकी खबर डायल-112 को दी.
खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की. इसके साथ ही क्षेत्र में लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की जानकारी भी जुटाई जा रही है. ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके.
स्थानीय लोगों ने बताया कि समय पर खबर मिलने की वजह से भ्रूण को आवारा जानवरों द्वारा नुकसान नहीं पहुंचाया जा सका. घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. लोगों ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि भ्रूण वहां कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं. आसपास के अस्पतालों और निजी क्लीनिकों की भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि किसी तरह का सुराग मिल सके.
प्रारंभिक जांच में पुलिस यह भी देख रही है कि क्या यह मामला किसी अवैध गतिविधि या लापरवाही से जुड़ा हुआ है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच प्रक्रिया शुरु कर दी गई है.
अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इस मामले में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है. पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी और पूछताछ कर रही है. इस घटना ने एक बार फिर समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता की जरुरत को उजागर किया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त निगरानी और त्वरित कार्रवाई जरूरी है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषियों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t