राजधानी की होटल ट्राइटन में शाकाहारी लोगों को वेज की जगह पिला दिया नॉनवेज सूप!, हुआ जमकर जमकर हंगामा, थाने पहुंचा मामला

Vegetarians were served non-veg soup instead of veg soup at Hotel Triton in the capital! There was a huge uproar and the matter reached the police station

राजधानी की होटल ट्राइटन में शाकाहारी लोगों को वेज की जगह पिला दिया नॉनवेज सूप!, हुआ जमकर जमकर हंगामा, थाने पहुंचा मामला

रायपुर : राजधानी रायपुर के एक होटल ट्राइटन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां शाकाहारी लोगों को चिकन सूप परोस दिया गया. जिन लोगों को चिकन सूप परोसा गया वे सभी जैन समुदाय के हैं. घटना के बाद हंगामा हो गया. पूरा मामला तेलीबांधा क्षेत्र के होटल ट्राईटन का है. तेलीबांधा पुलिस से इस मामले में सख्त एक्शन लेने की मांग की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक जैन समुदाय के लोगों ने होटल ट्राईटन एक इवेंट रखा था. इसमें बफे लगा हुआ था। इसी दौरान उन्हें चिकन सूप परोसा गया. हैरानी की बात तो यह है कि परोसे गए चिकन सूप में वेज का टैग लगा हुआ था.
लोगों को खाने के वक्त शक हुआ कि यह नानवेज है. प्रबंधन से इसकी शिकायत की. जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई. जैन समाज के लोगों को आरोप है कि इस मामले में होटल प्रबंधन अडियलरवैया अपनाता रहा. वो अपनी गलती कबूल नहीं कर रहे हैं.
शिकायतकर्ता मनीष जैन, आयुष बजाज, आकाश अग्रवाल, मयंक गोयल और अन्य लोगों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 मार्च तेलीबांधा स्थित होटल ट्राइटन में गए हुए थे. वहां पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ट्रैवलर एजेंट को कार्यक्रम में बुलवाया था. इस कार्यक्रम के बाद डिनर शुरु हुआ. आरोप है कि डिनर में होटल मैनेजमेंट ने वेज सूप का टैग लगाकर नॉनवेज सूप पिला दिया गया.
इस बात की जानकारी जब वहां पर जैन और अग्रवाल समाज के लोगों को मिली तो हंगामा शुरू हो गया. उन्होंने मैनेजर को फटकार लगाते हुए धर्म आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें दिख रहा है कि लोग मैनेजर पर चिल्ला रहे हैं. लेकिन वो अपनी गलती नहीं मान रहा है. होटल में काफी देर तक गया हंगामा चलता रहा.
इस मामले में तेलीबांधा पुलिस को लोगों ने लिखित में शिकायत दी है. उन्होंने छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल से भी मांग की है कि इस होटल को जांच होने के दौरान बुकिंग न दी जाए. इसके अलावा होटल के खिलाफ सख्त एक्शन हो. इस मामले में होटल के CEO अंशुमन का कहना है कि वह सूप की जगह नॉनवेज पिलाने की बात गलत है. 200 लोगों के बूफे में दोनों ऑप्शन रखे गए थे. गलती से किसी ने वेज की जगह नॉनवेज सूप उठाया होगा. प्रबंधन इसके लिए माफी मांगने को भी तैयार था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI