दादागिरी करते वीडियो हुआ वायरल, पांच बदमाश गिरफ्तार, इधर सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर खुद को डॉन बताने वाला घूम रहा आजाद!
A video of him showing off his bullying went viral, and five criminals were arrested. Meanwhile, the man who brandished a weapon on social media and claimed to be a don is roaming free.
दादागिरी करते वीडियो हुआ वायरल, पांच बदमाश गिरफ्तार
बिलासपुर : मामूली विवाद में सिविल लाइन एरिया में मारपीट करने वाले आरोपियों की सिविल लाइन पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह मामूली विवाद में बदमाशों ने आतंक दिखाते हुए युवकों से मारपीट की
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को भी खबर मिली कि तालापारा स्थित मरार गली क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्व आपस में झगड़ा कर रहे हैं और मोहल्ले में अशांति फैला रहे हैं. इस खबर पर सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को कंट्रोल किया और पांच असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई.
आरोपियों के नाम
1. सूरज पाण्डेय पिता शेखर पाण्डेय उम्र 35 साल निवासी मगरपारा मरार गली
2. मोहम्मद आरिफ पिता मोहम्मद बसीर उम्र 34 साल निवासी मगरपारा मरार गली
3. रोहित पटेल पिता राजकुमार पटेल उम्र 24 साल निवासी मगरपारा मरार गली
4. अनंत मेश्राम पिता अमर मेश्राम उम्र 24 साल निवासी मरार गली
5. सोनू देवांगन पिता प्रताप देवांगन उम्र 22 साल निवासी मगरपारा मरार गली
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर खुद को डॉन बताने वाला घूम रहा आजाद!
बिलासपुर : एक तरफ जहां बिलासपुर जिले के पुलिस कप्तान अमन-चैन के लिए प्रयासरत हैं. वहीं दूसरी तरफ कथित बदमाश सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहा है. इस मामले में अनुराग तिवारी का नाम सामने आया है. जो तोरवा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है और कुछ समय पहले विधायक/पार्षद मोती गंगवानी के घर के पास रहने की जानकारी भी सामने आई है. 18 अक्टूबर 2025 की शाम उसने अपने मोबाइल नंबर 9244087767 से व्हाट्सएप स्टेटस पर पिस्टल और तलवार लहराते हुए फोटो पोस्ट किया था.
गौरतलब है कि इसी पोस्ट में दिख रहे दूसरे आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया. लेकिन मुख्य आरोपी अनुराग तिवारी अभी भी गिरफ्त से दूर है और जिले के कई इलाकों में बेखौफ घूमता नजर आ रहा है!. सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोगों के मुताबिक अनुराग एक आदतन अपराधी रहा है और उसके नाम कई बार क्रमागत मामलों में सामने आ चुका है.
सूत्रों के मुताबिक दो-तीन दिनों से उसे मस्तूरी पुलिस के जयरामनगर, बनेश्वर और पाराघाट क्षेत्रों में तलवार और पिस्टल के साथ घूमते देखा गया. इसके बावजूद तोरवा थाना और Crime Branch अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाए हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही और सुस्त रवैये के कारण ऐसे अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं.
सवाल इस बात का है कि सोशल मीडिया के जरिए खुद को जिले का डॉन बताने वाले इस कथित बदमाश के खिलाफ कब तक पुलिस सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर पाएगी. ताकि क्षेत्र में शांति बहाल हो सके और जनता भयमुक्त रहे. यह खबर एक डेस्क रिपोर्ट के तौर पर प्रस्तुत की गई है. जांच और सत्यापन प्रशासनिक प्रवर्तनों के साथ जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



