धार्मिक भावनाओं को भड़काने के संवेदनशील मामले का वीडियो वायरल, दो फरार आरोपी अमित आहूजा और मुकेश नारवानी गिरफ्तार
Video of a sensitive case of inciting religious sentiments goes viral, two absconding accused Amit Ahuja and Mukesh Narwani arrested
रायगढ़ : चक्रधरनगर थाना में दर्ज धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले वायरल वीडियो प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। साइबर सेल और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों अमित आहुजा और मुकेश नारवानी को पकड़कर अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
मालुम हो कि 30 अक्टूबर 2025 को सिंधी कॉलोनी बेलादूला निवासी विजय राजपूत सहित अन्य लोगों के खिलाफ वायरल वीडियो के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को भड़काने के संवेदनशील मामले पर अपराध क्रमांक 483/2025 दर्ज किया गया था. इस मामले में धारा 296, 299, 302, 352, 3(5) बीएनएस तथा 66 (च) (2) आईटी एक्ट+3(2)(क) एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी.
मुख्य आरोपी विजय राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है. जांच के दौरान विजय के मेमोरेंडम बयान में उसके दो साथियों अमित आहुजा और मुकेश नारवानी द्वारा वीडियो बनाने और उसे व्हाट्सऐप पर प्रसारित करने की संलिप्तता सामने आई थी. दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार थे.
पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी और तकनीकी निगरानी के बाद दोनों को गिरफ्तार कर जरुरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए रिमांड पर भेज दिया गया.
गिरफ्तार आरोपी
(1) अमित आहुजा पिता स्व पुरुषोत्तम आहूजा उम्र 35 साल पता वार्ड नम्बर 22 पक्की खोली सिंधी कॉलोनी थाना चक्रधरनगर रायगढ़
(2) मुकेश कुमार नारवानी पिता स्व हरजस लाल नारवानी उम्र 51 साल पता गुलमोहर कॉलोनी मकान नम्बर 28 थाना चक्रधरनगर रायगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



