छग में मौसम का कहर, बकरियां चराने गए दो युवकों पर गिरी आसमानी बिजली, दोनों की मौत, तीन बकरियों की गई जान, परिवार में पसरा मातम

Weather wreaks havoc in Chhattisgarh, two young men grazing goats were struck by lightning, killing both, three goats were also killed, and the family was plunged into mourning.

छग में मौसम का कहर, बकरियां चराने गए दो युवकों पर गिरी आसमानी बिजली, दोनों की मौत, तीन बकरियों की गई जान, परिवार में पसरा मातम

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर देखने को मिल रहा है,.तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और आंधी तूफ़ान का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं रायगढ़ जिले से बिजली गिरने की घटना सामने आ रही है. यहां छाल थाना क्षेत्र के गंजाईपाली गांव में बारिश के दौरान पेड़ के नीचे रुके दो युवकों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. वहीं तीन बकरियों की भी जान चले गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर तीन बजे दो युवक बकरियां चराने के लिए जगंल की तरफ गए थे. इस दौरान अचानक बारिश शुरु होने से दोनों महुआ पेड़ के नीचे रुके थे. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आकाश किंडो उम्र 19 साल और लिबुर केरकेट्टा उम्र 19 साल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस घटना में आसपास मौजूद तीन बकरियां भी मर गई.
गांव के अन्य चरवाहों ने पुलिस को घटना की खबर दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
आज दुर्ग, रायपुर, महासमुंद और बलौदाबाजार को छोड़कर राज्य के बाकी सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं 28 जिलों में आज गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और आंधी चलने की चेतावनी दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t