बकरा पार्टी के बाद मौत! शख्स ने पी शराब-जमकर खाया मटन भात, फिर गई जान, बिना पोस्टमार्टम किया अंतिम संस्कार, हत्या की आशंका

Death after a goat party! A man drank alcohol and ate mutton rice, then died. The funeral was conducted without a post-mortem, with murder suspected.

बकरा पार्टी के बाद मौत! शख्स ने पी शराब-जमकर खाया मटन भात, फिर गई जान, बिना पोस्टमार्टम किया अंतिम संस्कार, हत्या की आशंका

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बकरा पार्टी के बाद के व्यक्ति की मौत हो गई. जैसे ही व्यक्ति ने बकरा खाया और शराब पी उसकी जान चली गयी. लेकिन मृतक की पत्नी ने ससुर उदल साय पर पति की हत्या का आरोप लगाया है. यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम घियारमुड़ा में 21 सितंबर को सनतराम मांझी कई ग्रामीणों के साथ गांव में मेहत्तर राउत के घर बकरा पार्टी में गया था. उसने वहां बकरा खाया और शराब पी. लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गयी.
इस मामले में मृतक की पत्नी रामवती में इस हत्या बताया है. रामवती का आरोप है रात 9-10 बजे उसकी पति की मौत हुई परिवार वालों को इसकी खबर दी गयी. वहां पहुंचे तो उसके पति के मुंह से खून निकल रहा था. इसके बाद शव का न पोस्टमॉर्टम कराया गया और न ही पुलिस को इसकी खबर दी गयी. और फौरन शव का दाह संस्कार कर दिया गया. जबकि उनके परिवार में मौत होने पर दफनाया जाता है.
मृतक की पत्नी ने ससुर उदल साय पर पति की हत्या का आरोप लगाया है. साथ ही गांव के मेहत्तर राउत, राजकुमार यादव, मिलन सारथी, दरसराम मांझी और नरेन्द्र यादव पर हत्या का आरोप लगाया है.
इस मामले में महिला ने कार्रवाई के लिए SP ऑफिस पहुंचकर आवेदन सौंपा है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. महिला ने शिकायत में बताया कि लैलूंगा थाना पुलिस में शिकायत की गयी थी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. मामले को लेकर DSP सुशांतो बनर्जी का कहना है कि पुलिस इसकी जांच करेगी. जांच के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t