कब सुधरेगी व्यवस्था! रिश्वत की रकम गिनते पटवारी का वीडियो हुआ वायरल, एसडीएम ने किया सस्पेंड की कार्रवाई, जमीन का वन पट्टा ऑनलाइन करने मांगी घूस
When will the system improve? A video of a Patwari counting bribe money went viral, and the SDM suspended him, demanding a bribe to process a land lease online.
कोरबा : एक और पटवारी विनोद अग्रवाल का किसान से रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है. जिसके बाद एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए पटवारी को सस्पेंड कर दिया है. मामला कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के पसान तहसील के पिपरिया हल्के का मामला है.
मिली जानकारी के मुताबिक पिपरिया व सिर्री हल्के के पटवारी विनोद अग्रवाल ने जमीन का वन पट्टा ऑनलाइन करने के लिए 5 हजार और फौती नामांतरण के लिए 10 हजार की रिश्वत मांगी थी.
मजबूर किसान ने पटवारी को रिश्वत देने के साथ-साथ टेबल के नीचे नोट गिनते हुए उसका वीडियो भी बना लिया. वीडियो वायरल होने के बाद पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम मनोज कुमार बंजारे ने पटवारील विनोद अग्रवाल को निलंबित कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



