अभनपुर-राजिम मार्ग पर सड़क किनारे मिला युवक का शव, पास खड़ी मिली बाइक, इलाके में फैली सनसनी, जहर सेवन से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Young man's body found by the roadside on the Abhanpur-Rajim route; bike discovered nearby; incident causes a stir in the area; suspected death by poisoning; police investigating.
अभनपुर/राजिम : रायपुर जिला में अभनपुर-राजिम मार्ग पर सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. यह मामला रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अभनपुर खोला मोड के पास स्थित कर्रा बाघिन मंदिर परिसर में शनिवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला. लोगों ने शव देखकर पुलिस को खबर दी. खबर पर अभनपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. मृतक की पहचान सावन साहू निवासी ग्राम सिवनी खुर्द, जिला धमतरी के रूप में हुई है.
बताया जा रहा है कि सावन साहू अपने ससुराल अभनपुर के ग्राम सातपारा आया हुआ था. वह घर से अभनपुर मार्केट घूमने जाने की बात कहकर निकला था. लेकिन बाद में उसका शव अभनपुर-राजिम मार्ग पर मिला. मृतक की बाइक भी शव के पास ही कुछ दूरी में खड़ी मिली है. प्रारंभिक जांच में जहर सेवन से मौत होने की बात सामने आ रही है. मृतक के मुंह झाग निकला हुआ था. अभनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
फिलहाल पुलिस मौत की असल वजह की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की पड़ताल में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



