दिल्ली का प्लेऑफ समीकरण देख घूम जाएगा दिमाग...
IPL 2024 Playoffs : आईपीएल 2024 में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स का मुकाबला है. दोनों ही टीमें प्लेऑफ की उम्मीद लिए मैदान पर उतरेंगी. लेकिन इस उम्मीद को जमीन पर उतार पाना आसान नजर नहीं होगा.
IPL 2024 Playoffs : आईपीएल 2024 में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स का मुकाबला है. दोनों ही टीमें प्लेऑफ की उम्मीद लिए मैदान पर उतरेंगी. लेकिन इस उम्मीद को जमीन पर उतार पाना आसान नजर नहीं होगा. आईपीएल 2024 में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स का मुकाबला है. दोनों ही टीमें प्लेऑफ की उम्मीद लिए मैदान पर उतरेंगी. लेकिन उम्मीद को जमीन पर उतार पाना इतना भी आसान नजर नहीं आता. खासकर दिल्ली कैपिटल्स के लिए, जो अपना आखिरी लीग मैच खेलने उतर रही है. दिल्ली की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना में इतने अगर-मगर है कि दिमाग घूम जाए. आइए देखते हैं कैसे.
कोलकाता नाइटराइडर्स आईपीएल प्लेऑफ में जगह बना चुकी है. मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस इस रेस से बाहर हो चुकी हैं. अब छह टीमों के बीच प्लेऑफ की 3 जगह के लिए मुकाबला है. इनमें से दो टीमें दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स आज मंगलवार को आमने सामने होंगी.
दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो यह उसका 14वां मैच है. उसके अभी 6 जीत से 12 अंक है. दिल्ली का नेटरनरेट -0.482 है. इसी कारण उसका प्लेऑफ में जा पाना असंभव सा लग रहा है. वजह अगर वह जीत भी जाती है तो उसके 14 अंक ही हो पाएंगे. राजस्थान रॉयल्स (16) और चेन्नई सुपरकिंग्स (14), सनराइजर्स हैदराबाद (14) प्लेऑफ की रेस में कहीं आगे हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि इन तीनों टीमों का नेटरनरेट पॉजिटिव है. ऐसे में दिल्ली का रास्ता आसान नहीं है.
दिल्ली कैपिटल्स को अगर प्लेऑफ खेलना है तो इसकी ‘शर्तें’ कुछ यूं हैं.
- दिल्ली की टीम लखनऊ सुपरजायंट्स को कम से कम 64 रन से हराए. इससे दिल्ली के 14 अंक हो जाएंगे. इसके अलावा लखनऊ के 16 अंक तक पहुंचने की उम्मीद खत्म हो जाएगी.
- इसके बाद दिल्ली उम्मीद करे कि सनराइजर्स हैदराबाद अपने दोनों मैच हार जाए और उसकी हार का कुल अंतर (दोनों मैच) का कम से कम 150 रन हो.
- चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को हराए. इससे चेन्नई 16 अंक के साथ प्लेऑफ में जाएगी और बेंगलुरू का रनरेट कम हो जाए. अभी आरसीबी का रनरेट 0.387 है.
- लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम अपना आखिरी मुकाबला भी हार जाए. लखनऊ का आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस से होना है.
अब दिल्ली कैपिटल्स की जीत तक तो ठीक है. लेकिन यह उम्मीद करना कुछ ज्यादा ही है कि हर उस मैच का नतीजा दिल्ली के मन मुताबिक आएगा, जिससे उसकी प्लेऑफ खेलने की संभावना जुड़ी है.(एजेंसी)



