जहरीले सांप से नशेड़ी का खतरनाक खेल, कोबरा को गले में लपेटकर काटने के लिए उकसाता रहा, डसने पर भर्ती किया गया तो हास्पिटल से भागा, ग्रामीण लापता

A drug user engaged in a dangerous game with a venomous snake, wrapping a cobra around his neck and provoking it to bite; after being hospitalized following a bite, he fled the facility, and the villager is now missing.

जहरीले सांप से नशेड़ी का खतरनाक खेल, कोबरा को गले में लपेटकर काटने के लिए उकसाता रहा, डसने पर भर्ती किया गया तो हास्पिटल से भागा, ग्रामीण लापता

गौरेला पेंड्रा मरवाही : गौरेला जिले के गौरेला थाना क्षेत्र के भदौरा गांव से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक ग्रामीण शराब के नशे में पड़ोसी के घर में घुसे फन वाले जहरीले सांप को पकड़ने पहुंच गया. इसके बाद उसने सांप को पकड़कर अपने गले में फंसा लिया और काफी देर तक गांव में घूमता रहा. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
लोगों ने रोका लेकिन....
इस दौरान गांव के लोग उसे ऐसा करने से रोकते रहे. लेकिन संतराम शराब के नशे में इतना मस्त था कि किसी की भी बात उसने नहीं सुनी. सांप को गले में डालकर घूमने का वीडियो भी लोगों ने बना लिया जो वायरल हो रहा है.
जहरीले सांप ने कई बार डसा
बताया जा रहा है कि इस दौरान जहरीले सांप ने संतराम को कई बार डसा. सांप के जहर का असर होने पर ग्रामीण संतराम की हालत भी बिगड़ने लगी. इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया. लेकिन वहां से भी मौका पाकर संतराम भाग निकला.
तलाश में जुटे ग्रामीण
अस्पताल से भागने के बाद से संतराम भैना का कोई पता नहीं चल पाया है. परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हैं. वहीं ग्रामीणों ने इस तरह जहरीले सांप को पकड़ने और उसके साथ खिलवाड़ करने को बेहद खतरनाक बताया है. विशेषज्ञों के मुताबिक जहरीले सांप के काटने के बाद फौरन इलाज जरूरी होता है और ऐसी हालत में लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?