पत्नी और बॉयफ्रेंड को फावड़े से काटकर उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के घर दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, डबल मर्डर के बाद आरोपी पति फरार
Husband hacks wife and her boyfriend to death with a shovel after catching them in a compromising position at a relative's house; accused flees after the double murder.
अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिला में थाना कमलेश्वरपुर क्षेत्र के ग्राम बिसरपानी मझवारपारा में सोमवार देर शाम मारपीट के बाद मंगलवार सुबह एक महिला और एक युवक का शव घर में पड़ा मिला। दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं. पुलिस ने हत्या का शक मृतका के पति पर जताया है. आरोपी फरार है.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 अगस्त 2026 की रात करीब आठ बजे ग्राम बिसरपानी सोमारू मझवार के घर में मृतक बेन्जे बड़ा पिता तिहरु बड़ा उम्र 35 साल निवासी बिसरपानी चिखलापारा और मृतका नईहारो मझवार पति बाबूलाल मझवार उम्र 32 साल निवासी बिसरपानी तिलकपारा मौजूद थे.
इसी दौरान मृतका का पति आरोपी बाबूलाल मझवार उम्र 35 साल अचानक वहां पहुंचा. तीनों शराब के नशे में थे और आग ताप रहे थे. करीब आधा घंटे बाद तीनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और बात मारपीट तक पहुंच गई. लड़ाई-झगड़ा देखकर डर से मकान मालिक सोमारू मझवार घर से भाग गया. अगले दिन 18 अगस्त 2026 को सुबह जब सोमारू मझवार वापस घर आया तो उसने देखा कि बेन्जे बड़ा और नईहारो मझवार का शव घर में पड़ा है.
दोनों के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे. जमीन पर फावड़े से मारने के निशान भी मिले हैं. खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि मृतका नईहारो के पति बाबूलाल मझवार ने ही फावड़े से मारकर दोनों की हत्या की है.
बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने अपने रिश्तेदार के घर पर पत्नी को बेन्जे बड़ा के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. और फिर दूसरी बार पत्नी को प्रेमी के साथ शराब पिटे देख लिया. जिसके बाद से वह नाराज था. आशंका है कि उसी के चलते उसने डबल मर्डर कर पूरी प्रेम कहानी ही खत्म कर दी.
वारदात के बाद से आरोपी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. फ़िलहाल हत्या का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है. आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही मारपीट और हत्या के पीछे की वजह साफ हो सकेगी. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. फरार आरोपित बाबूलाल मझवार की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



