दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक-स्कूटी की टक्कर, शिक्षक समेत 3 लोगों की मौत, परिवार और स्कूल स्टाफ में शोक की लहर, जांच में जुटी पुलिस
Tragic road accident: High-speed collision between a motorcycle and a scooter; three people, including a teacher, killed; wave of grief among family and school staff; police investigating.
कबीरधाम/लोहारा : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई. लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि तीनों लोगों की जान चली गई. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. यह हादसा लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीचारपुर के पास हुआ है.
मिली के मुताबिक तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी आमने-सामने टकरा गईं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में ग्राम कापसी जिला राजनांदगांव निवासी श्याम चरण की मौके पर ही मौत हो गई.
श्याम चरण रणवीरपुर स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और स्कूल स्टाफ में शोक की लहर दौड़ गई. वहीं, हादसे में घायल देवदास मार्कंडेय उम्र 18 साल, निवासी ढोढमा नवापारा, ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. जबकि तीसरे घायल पुनीत रात्रे उम्र 19 साल, निवासी ढोढमा नवापारा, की इलाज के दौरान मौत हो गई.
हादसे की खबर मिलने के बाद लोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर हादसे से जुड़े सबूत जुटाए हैं. हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों की जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसे किन हालत में हुई और किस वाहन की गति ज्यादा थी. तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया. जिसके बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क पर तेज रफ्तार वाहन चलाने की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं, लोगों ने प्रशासन से यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्ती बरतने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. कबीरधाम जिले में हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर किया है. एक ही हादसे में तीन लोगों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



