चंदा मांगने घर पहुंची महिला ने पहले किया हमला, फिर बेहोश पत्नी के जेवर लेकर फरार, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज, आप रहें सावधान

A woman who arrived at a house to collect donations first launched an attack, then fled with the jewelry of the unconscious wife; the police are scanning CCTV footage—stay alert.

चंदा मांगने घर पहुंची महिला ने पहले किया हमला, फिर बेहोश पत्नी के जेवर लेकर फरार, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज, आप रहें सावधान

बिलासपुर : सिविल लाइन क्षेत्र के वेयर हाउस रोड 12 खोली में रहने वाले ड्राइवर के घर चंदा मांगने के बहाने आई महिला ने ड्राइवर की पत्नी पर हमला कर दिया. इससे ड्राइवर की पत्नी बेहोश हो गई. इसके बाद लुटेरी महिला ड्राइवर की पत्नी के जेवर निकालकर ले भागी. होश आने पर घायल ने घटना की जानकारी स्वजन को दी. इसके बाद घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी गई है. सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन क्षेत्र के वेयर हाउस रोड स्थित सरकारी क्वार्टर में रहने वाले शंकर साहू ड्राइवर हैं. मंगलवार को वे ड्यूटी पर थे. उनकी पत्नी सविता साहू घर पर थी. शाम करीब चार बजे एक महिला चंदा मांगने के बहाने उनके घर पर पहुंची.
थोड़ी देर बातचीत के बाद सविता चंदे के लिए रुपये निकालने के लिए घर के अंदर गई. उसके पीछे ही महिला भी घर के अंदर घुस गई. उसने सविता पर पीछे से सिर पर वार कर दिया. इस हमले में सविता गंभीर रूप से घायल हो गई. हमले में सविता बेहोश हो गई. उनके बेहोश होते ही चंदा मांगने के बहाने आई महिला सविता के पहने जेवर उताकर भाग निकली.
कुछ देर बाद जब सविता को होश आया तब उसे घटना की जानकारी हुई. उन्होंने घटना की जानकारी स्वजन को दी. इसके बाद लूट की खबर सिविल लाइन पुलिस को दी गई है. महिला पर हमला कर लूट की खबर पर सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वेयर हाउस रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज लिए गए हैं. इसके आधार पर लुटेरी महिला की पहचान करने कोशिश की जा रही है.
सीसीटीवी में दिखी संदिग्ध, पहचान के लिए चल रहे प्रयास
चंदा मांगने के बहाने आकर महिला पर हमला और लूटपाट की खबर पर पुलिस की टीम सक्रिय हो गई है. पुलिस ने वेयर हाउस और आसपास के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज लिया है. पुलिस को आसपास के सीसीटीवी से एक संदिग्ध की तस्वीर मिली है. इसके सहारे पुलिस की टीम संदिग्ध महिला की पहचान में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?