धमतरी-सिहावा मार्ग पर भीषण सड़क हादसे, फायर ब्रिगेड चालक समेत 2 लोगों की दर्दनाक की मौत, कंडक्टर सहित दो गंभीर, इलाके में शोक का माहौल

A horrific road accident on the Dhamtari-Sihawa road resulted in the tragic deaths of two people, including a fire brigade driver and two others, including the conductor, who were seriously injured. An atmosphere of mourning prevailed in the area.

धमतरी-सिहावा मार्ग पर भीषण सड़क हादसे, फायर ब्रिगेड चालक समेत 2 लोगों की दर्दनाक की मौत, कंडक्टर सहित दो गंभीर, इलाके में शोक का माहौल

धमतरी : धमतरी से सिहावा मार्ग में सोमवार की दोपहर दो बड़े हादसे हो गए. जिसने क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. इन भीषण हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. पहला हादसा डोंगाडुला के पास हुआ. जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरा हादसा घटना केरेगांव के पास का है. जिसमें तूफान (क्रूजर) वाहन में नगरी फायर ब्रिगेड की गाड़ी चढ़ गई. इसमें भी एक युवक की जान चली गई.
पहला हादसा
पहला हादसा केरेगांव-गट्टासिली मार्ग के खतरनाक मोड़ पर हुआ. जहां नगर पंचायत नगरी की फायर ब्रिगेड अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक क्रूजर वाहन पर चढ़ गई. हादसा इतना भीषण था कि अग्निशमन वाहन पूरी तरह क्रूजर के ऊपर जा पहुंचा. इस हादसे में फायर ब्रिगेड चालक मनोज उर्फ राजू साहू की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि वाहन में मौजूद कंडक्टर गंभीर रुप से घायल हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक फायर ब्रिगेड वाहन नगरी से धमतरी की तरफ जा रहा था. जैसे ही वाहन गट्टासिली मोड़ के पास पहुंचा, ड्राइवर अचानक नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार वाहन सीधे सड़क किनारे खड़ी क्रूजर से जा टकराया. टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरु किया और घायल कंडक्टर को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा. खबर मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और हालात को संभाला. पुलिस ने ड्राइवर राजू साहू को मृत घोषित किया. जबकि घायल का इलाज जारी है.
हादसे की वजह से कुछ समय तक नगरी-धमतरी मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा. बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया और आवागमन बहाल कराया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
दूसरा हादसा
इसी बीच दूसरा हादसा डोंगाडुला क्षेत्र के पास सामने आया. जहां एक मोटरसाइकिल हादसे में एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक छिपली निवासी वीरेश पटेल पिता अरुण पटेल उम्र 16 साल और दीपक विश्वकर्मा पिता महेंद्र विश्वकर्मा  मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई और सड़क किनारे लगे तार के घेराव में फंसकर अनियंत्रित हो गई.
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें नगरी अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में वीरेश पटेल ने दम तोड़ दिया. वहीं दीपक विश्वकर्मा का अस्पताल में इलाज जारी है.
दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. स्थानीय लोग खतरनाक मोड़ों और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर चिंता जता रहे हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक संकेतक लगाने की मांग की है. नगरी पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और हादसों की वजह का पता लगाया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t