फिल्मी स्टाइल में चलती कार की छत पर सवार होकर स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने चार आरोपियों को सिखाया बड़ा सबक, 10 लाख की लक्जरी गाड़ी जब्त

Performing a movie-style stunt by riding on the roof of a moving car proved costly; the police taught the four accused a stern lesson and seized their luxury vehicle worth ₹10 lakh.

फिल्मी स्टाइल में चलती कार की छत पर सवार होकर स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने चार आरोपियों को सिखाया बड़ा सबक, 10 लाख की लक्जरी गाड़ी जब्त

बेमेतरा : सड़क पर स्टंट और लापरवाही से वाहन चलाना चार युवकों को भारी पड़ गया. चलती कार के दरवाजों से बाहर निकलकर छत पर सवार होकर खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करने के मामले में बेमेतरा पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल करीब 10 लाख रुपये कीमत की कार भी जब्त कर ली है.
बेमेतरा से सिमगा मार्ग पर दिखाया खतरनाक स्टंट
मिली जानकारी के मुताबिक 8 सितंबर की रात करीब 10 बजे मेन रोड पर कारनम्बर CG 04 RA 4915 बेमेतरा से सिमगा की तरफ जा रही थी. इसी दौरान कार चालक वाहन को तेज, उपेक्षापूर्वक और खतरनाक ढंग से चला रहा था. कार में सवार दो युवक दोनों दरवाजों से बाहर निकलकर छत पर चढ़ गए थे. इस खतरनाक स्टंट से सड़क पर चल रहे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान पर बन आई. हालांकि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई.
इन चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई
इस मामले की रिपोर्ट पर थाना बेमेतरा में धारा 281, 125 बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 123(1), 123(2) के तहत जुर्म दर्ज किया गया. जांच के दौरान पुलिस ने वाहन चालक कामेन्द्र घृतलहरे उम्र 26 साल को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में घटना में तीन अन्य साथियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई. पुलिस ने कामेन्द्र घृतलहरे, अमन बंजारे उम्र 25 साल, मोहित कुमार घृतलहरे उम्र 22 साल और तरुण कुमार घृतलहरे उम्र 19 साल सभी आरोपी सिमगा क्षेत्र के निवासी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?