चलती BMW में खतरनाक स्टंट करना पड़ा भारी, गर्लफ्रेंड को कार में बिठाकर सनरूफ में डांस का वीडियो वायरल, पुलिस ने चालक प्रतीक लूथर को दबोचा
Dangerous stunts in a moving BMW proved costly; video of him dancing in the sunroof with his girlfriend inside goes viral; police arrest driver Prateek Luther
बिलासपुर : सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए हाईवे को “स्टंट ज़ोन” बनाना एक युवक को भारी पड़ गया. रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर तेज रफ्तार BMW कार के सनरूफ में बैठकर डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद चकरभाठा पुलिस हरकत में आई और लग्जरी कार को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी, पुलिस ने मामले में मंगला क्षेत्र का निवासी वाहन चालक प्रतीक लूथर को हिरासत में ले लिया है. यह मामला थाना चकरभाठा क्षेत्र का है.
इंस्टाग्राम रील बनी पुलिस कार्रवाई की वजह
मिली जानकारी के मुताबिक 24 मई को रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर BMW कार नम्बर CG 10 CA 3999 तेज और लापरवाहीपूर्वक चलाई जा रही थी. इसी दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को बैठकर कार के सनरूफ में डांस करते हुए वीडियो बनाया गया. जो बाद में इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया. बताया जा रहा है कि आरोपी के पिता ATR में बड़े अफसर के पद पर तैनात रह चुके है.
वीडियो सामने आने के बाद चकरभाठा पुलिस ने वाहन की पहचान कर उसे पकड़ लिया और थाने लाया गया. पूछताछ में चालक प्रतीक लूथर उम्र 36 साल निवासी शुभम विहार मंगला बिलासपुर ने यातायात नियमों के उल्लंघन की बात कबूल की. चकरभाठा थाना पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ विधिवत कार्रवाई शुरु कर दी है.
आरोपी
प्रतीक लूथर पिता संजय लूथर उम्र 36 साल निवासी शुभम विहार मंगला बिलासपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



