गांव में 60 साल से कब्जे वाली जमीन, मकान को खाली करने लगातार धमकी मिलने से परेशान ग्रामीण ने किया जहर का सेवन, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

Troubled by repeated threats to vacate land and house occupied for 60 years, a villager consumed poison. Hospitalized, in critical condition.

गांव में 60 साल से कब्जे वाली जमीन, मकान को खाली करने लगातार धमकी मिलने से परेशान ग्रामीण ने किया जहर का सेवन, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

बिलासपुर/फरहदा : बिल्हा ब्लाक के फरहदा गांव में जमीन विवाद को लेकर लगातार  धमकी दिए जाने से परेशान होकर कनक राम पटेल नामक ग्रामीण ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया. नाजुक हालत में उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत चुनाव के दौरान से ही चल रहे विवाद के बाद फरहदा गांव में जमीन विवाद और कब्जा को लेकर विवाद कुछ ज्यादा बढ़ गया. गांव के ही बलराम यादव द्वारा कनक राम पटेल जो पिछले 60 साल से जिस जमीन पर काबिज है. उस जमीन को लेकर लगातार झगड़ा करते हुए जमीन खाली करने दबाव बनाते रहा है. उसने कुछ असामाजिक तत्वों के जरिए कनक राम को जमीन खाली नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की लगातार धमकी दी थी.
जिसकी शिकायत कई बार पुलिस में किए जाने से एफआईआर भी दर्ज किया गया. इसके बाद भी मामला नहीं सुलझा. लगातार धमकी से परेशान हो कनक राम ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया. उसे सिम्स अस्पताल में दाखिल कराया गया. यह मामला फरहदा चौक के पास का है और सरकारी जमीन में कब्जा को लेकर विवाद है. जिसमें जमीन खाली करने बलराम यादव पिता लुलुराम यादव बजरंग चौक फरहदा द्वारा धमकी दिया जाता रहा है. इस मामले बलराम के खिलाफ कई बार FIR हो चूका है.
जहर सेवन वाले का नाम कनक राम पटेल पिता अमीर पटेल जो कि उस जमीन पर पिछले 60 साल से कब्जे पर है. बलराम यादव उसको चमकी धमकी देकर असामाजिक बुलाकर  घर, जमीन खाली करने का धमकी देता था. जान से मारने की धमकी देता था. जिससे  मजबूर होकर कनक राम पटेल ने विषपान किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t