रथ मेले में गई नाबालिग लड़की से अभद्रता, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने मनचले शिकारी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

A minor girl was subjected to indecent behavior at the Rath Fair; when she resisted, she was threatened with death. The police arrested the molester and put him behind bars.

रथ मेले में गई नाबालिग लड़की से अभद्रता, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने मनचले शिकारी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायगढ़ : एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर लैलूंगा पुलिस ने “अभियान संवेदना” के तहत नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में आरोपी चुकू शिकारी उम्र 20 साल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 15 साल की पीड़िता अपने परिजनों के साथ 19 जुलाई 2026 को थाना लैलूंगा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 जुलाई को वह ग्राम बगुडेगा में आयोजित रथ मेले में गई थी. इसी दौरान परिचित युवक चुकू शिकारी, जिसका ससुराल ग्राम बगुडेगा में है. उसे लगातार घूरता रहा. कुछ समय बाद जब वह मेले से कुछ दूरी पर लघुशंका के लिए गई. तब आरोपी पीछे से पहुंचा और जबरन उसे पकड़ लिया.आरोपी ने उसके साथ अभद्र हरकत करते हुए उसकी अस्मिता को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया.
पीड़िता ने किसी तरह अपना बचाव किया. जिस पर आरोपी ने उसे घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी. डर और सामाजिक संकोच की वजह से पीड़िता फ़ौरन शिकायत दर्ज नहीं करा सकी. बाद में उसने पूरी वारदात अपने माता-पिता को बताई. जिसके बाद थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई.
इस रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में आरोपी चुकू शिकारी उम्र 19 साल निवासी सातकियारी, जिला देवगढ़ (ओडिशा), हाल मुकाम ग्राम बगुडेगा, थाना लैलूंगा के खिलाफ अपराध क्रमांक 233/2026 धारा 76, 77 भारतीय न्याय संहिता एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर पुलिस ने थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव ने आरोपी को गिरफ्तार किया. विधिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपी चुकू शिकारी उम्र 20 साल निवासी ग्राम सातकिरीया जिला देवगढ़ ओड़िसा को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
आरोपी
आरोपी चुकू शिकारी उम्र 19 साल निवासी सातकियारी, जिला देवगढ़ (ओडिशा), हाल मुकाम ग्राम बगुडेगा, थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?