तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, पत्नी को परीक्षा केंद्र छोड़कर घर लौट रहे पीटीआई की दर्दनाक मौत, ड्राइवर गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
A speeding trailer rammed into a motorcyclist; a PTI (Physical Training Instructor) died a tragic death while returning home after dropping his wife at an examination center. The driver has been arrested, and the police are investigating the matter.
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. ग्राम मुड़पार (ब) जोगिया नाला के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक युवक अपनी पत्नी को आंगनबाड़ी सहायिका की परीक्षा के लिए छोड़कर वापस लौट रहा था. इसी दौरान यह हादसा हो गया. वहीं पास ही बाइक पर सवार अन्य दो युवक किसी तरह सड़क किनारे कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. खबर मिलते ही डायल 112 और पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल किया. पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. मृतक युवक की पहचान ग्राम कुलीपोटा निवासी शिव कुमार यादव के रूप में हुई है. फिहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



