तेज रफ्तार हाइवा ने मारी जोरदार ठोकर, पलटी मार खड़ी हुई कार, बाल-बाल बचा विधायक का परिवार, ड्राइवर घायल, एक बच्ची के सिर में चोट

A speeding truck hit a car, causing it to overturn, with the MLA's family narrowly escaping, with the driver injured and a girl suffering a head injury.

तेज रफ्तार हाइवा ने मारी जोरदार ठोकर, पलटी मार खड़ी हुई कार, बाल-बाल बचा विधायक का परिवार, ड्राइवर घायल, एक बच्ची के सिर में चोट

दुर्ग/भिलाई : भिलाई-तीन स्टेशन के सामने एनएच-53 रोड पर एक तेज रफ्तार हाइवा ने कार को पीछे से ठोकर मार दिया. जबरस्त ठोकर की वजह से कार डिवाइटर से टकरा कर पलट गई. कार सवार पांच में से तीन लोग अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के पोता-पोती थे. कार चालक के सिर और हाथ में चोट आई है। कार सवार सुजल कोर्सेवाडा को हाथ में, जानवी को सिर मे, स्वाती व आदिती को भी चोट आई है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे के आसपास भिलाई-तीन स्टेशन के सामने एनएच-53 रोड पर बिजली नगर पुलिया के पास एक तेज रफ्तार हाइवा नम्बर CG10 BW 4690 ने कार नम्बर CG07 BC 1197 को पीछे से ठोकर मार दिया. जबरस्त ठोकर की वजह से कार डिवाइटर से टकरा कर पलट गई.
कार में चालक सहित पांच लोग सवार थे. जिन्हें पीछे से आ रहे लोगों ने खींचकर बाहर निकाला. कार सवार पांच में से तीन लोग अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के पोता-पोती थे. विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने बताया कि हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी है और सभी सुरक्षित हैं.
विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के बेटे धनजंय के बच्चे सुजल कोर्सेवाडा, आदिती, स्वाती और उसके साथी जानवी कार  नम्बर CG07 BC 1197 में सवार होकर रायपुर जा रहे थे. तभी डबरा पारा ब्रिज चढ़ने के पहले एक हाइवा नम्बर CG10 BW 4690 का चालक तेज रफ्त्तार वाहन चलाते हुए कार को बार-बार ओवर टेक कर रहा था. इस पर कार चालक ने अपने वाहन की रफ्तार को कम कर दिया. लेकिन जैसे ही कार भिलाई 3 स्टेशन के सामने एनएच-53 रोड बिजली नगर पुलिया के पास पहुंचा हाइवा ने उसे पीछे से ठोकर मार दिया.
ठोकर लगते ही कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई. आसपास मौजूद लोगों ने कार में सवार सभी लोगों को खींचकर बाहर निकाला. इस हादसे में कार चालक दिलीप के सिर और हाथ में चोट आई है। कार सवार सुजल कोर्सेवाडा को हाथ में, जानवी को सिर मे, स्वाती व आदिती को भी चोट आई है. कार चालक दिलीप ने पुलिस को बताया कि घटना के समय पीछे से आ रहे दिलीप पटेल और मुकेश अग्रवाल द्वारा हम लोगो को कार से बाहर निकालकर बचाया गया.
दिलीप की शिकायत पर पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है. विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली. उस दौरान वे एक कार्यक्रम में थे. उन्होंने बताया कि हादसे में एक बच्ची के सिर में चोट लगी है. जिसका एमआरआइ कराया गया है. फिलहाल सभी सुरक्षित हैं और घर पर हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t