घर के अंदर खून से लथपथ मिली नाबालिग लड़की की लाश, सिर पर गंभीर चोट के निशान, पति के रूप में साथ रहने वाला आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

Body of a minor girl found soaked in blood inside the house with severe head injuries; the accused—who was living with her as her husband—is absconding; police are investigating.

घर के अंदर खून से लथपथ मिली नाबालिग लड़की की लाश, सिर पर गंभीर चोट के निशान, पति के रूप में साथ रहने वाला आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र के लूचकीपारा वार्ड नंबर 31 में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध हालत में हत्या का मामला सामने आया है. युवती का शव शनिवार सुबह घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला। उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किए जाने की बात सामने आई है.
घर में दोनों ही रहते थे
नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग हर्षित मैहर ने बताया कि आरोपी और मृतका पति-पत्नी के रूप में एक साथ रहते थे. मृतका के गले में मंगलसूत्र एवं मांग में सिंदूर भरा हुआ मिला है. दोनों के अलावा घर में कोई अन्य व्यक्ति नहीं रहता था. शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे घटना की खबर पुलिस को मिली। जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची.
सिर पर गंभीर चोट के निशान
मृतका के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वस्तु से सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई है. मृतका की पहचान लक्ष्मी के रूप में बताए जाने की जानकारी सामने आई है. वह नाबालिग थी.
घटना के बाद आरोपी फरार
घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटाने के साथ ही हत्या की वजह और वारदात के हालात की जांच कर रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?