धमतरी में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर तीन साल तक रहा फरार, पुलिस ने स्थाई वारंटी राकेश को गरियाबंद से गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

After raping a minor girl in Dhamtari and remaining absconding for three years, Rakesh—a wanted man with a standing warrant—was arrested by the police in Gariaband and sent behind bars.

धमतरी में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर तीन साल तक रहा फरार, पुलिस ने स्थाई वारंटी राकेश को गरियाबंद से गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

धमतरी/नगरी : धमतरी जिले में लंबे समय से फरार आरोपियों और स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिहावा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में करीब तीन साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गरियाबंद जिले से गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से जेल वारंट के आधार पर उसे जिला जेल धमतरी भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना सिहावा के अपराध क्रमांक 92/2023 में आरोपी राकेश उर्फ बैराग्य मरकाम उम्र 26 साल निवासी भालूपानी, थाना शोभा, जिला गरियाबंद के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया था. आरोपी के लगातार फरार रहने पर पुलिस ने अदालत में फरारी चालान पेश किया था. इसके बाद 13 सितंबर 2023 को न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था.
स्थाई वारंटियों की तलाश के लिए सिहावा पुलिस की विशेष टीम लगातार संभावित ठिकानों पर निगरानी रख रही थी. इसी दौरान मुखबिर से खबर मिली कि आरोपी गरियाबंद जिले में मौजूद है. खबर की पुष्टि के बाद पुलिस टीम गरियाबंद रवाना हुई और योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 92/2023 के तहत धारा 363, 366, 376(2)(द) बीएनएसएएस एवं धारा 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है.
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिहावा निरीक्षक चक्रधर बाघ, सउनि दुलाल नाथ, आरक्षक हरीश कावड़े और वाहन चालक आरक्षक हेमलाल ध्रुव का विशेष योगदान रहा. धमतरी पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी रहेगा.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?