अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, स्कूल से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, सिर में गंभीर चोट से गई जान, पसरा मातम

An unidentified vehicle struck a motorcyclist with great force; a teacher returning from school died in the road accident, succumbing to severe head injuries—grief has gripped the area.

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, स्कूल से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, सिर में गंभीर चोट से गई जान, पसरा मातम

बालोद : दल्ली राजहरा मुख्य मार्ग पर गुरुवार दोपहर हुए सड़क हादसे में कुसुमकसा निवासी शिक्षक लिपेश खरे की मौत हो गई. स्कूल से छुट्टी के बाद बाइक से घर लौट रहे शिक्षक को कुसुमकसा स्थित जानकी पेट्रोल पंप के सामने एक कार ने टक्कर मार दी. हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है. यह मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के कुसुमकसा गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक लिपेश कुमार खरे भैंसबोड़ हाईस्कूल में कॉमर्स विषय के व्याख्याता के रूप में सेवाएं दे रहे थे. गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे वे स्कूल से छुट्टी होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान जानकी पेट्रोल पंप के सामने उनकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी.
टक्कर की वजह से उनके सिर में गंभीर चोट आई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जरुरी कार्रवाई की. हादसे में टक्कर मारने वाली कार मारुति विक्टोरिस होने की चर्चा है. बताया जा रहा है कि कार भिलाई की हो सकती है. हालांकि वाहन की पहचान और उसके भिलाई से संबंधित होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे में शामिल कार और उसके चालक के बारे में स्थिति साफ होना बाकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकी पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे भारी वाहनों की मौजूदगी की वजह से अन्य वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी होती है. ऐसे में इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय स्तर पर यह मांग उठ रही है कि संबंधित विभाग इस स्थान पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करें और भारी वाहनों के सड़क पर खड़े रहने की समस्या पर ध्यान दें. ताकि हादसों की आशंका को कम किया जा सके.
लिपेश खरे भैंसबोड़ हाईस्कूल में कई साल से कॉमर्स विषय के व्याख्याता के रूप में सेवाएं दे रहे थे. उन्होंने क्षेत्र के कई विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की थी. उनके असामयिक निधन से विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों और परिचितों में शोक व्याप्त है. पुलिस हादसे के बारे में जरुरी वैधानिक कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb