बेटी को घर छोड़ परिजन गए खेत, मूक-बधिर भतीजी को घर में अकेला पाकर चाचा को हुई नियत खराब, किया दुष्कर्म, आरोपी आरोपी मस्तराम गिरफ्तार
After leaving their daughter at home and heading to the fields, the family's mute and deaf niece was left alone; her uncle, overcome by lust, raped her. The accused, Mastram, has been arrested.
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : छत्तीसगढ़ में एमसीबी जिले के झगराखाण्ड थाना क्षेत्र में एक मूक-बधिर लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता के परिजन खेत गए हुए थे और लड़की घर में अकेली थी. इसी दौरान उसका रिश्ते में चाचा लगने वाला आरोपी घर में घुस गया और उसकी असहाय स्थिति का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता मूक-बधिर होने की वजह से अपनी पीड़ा व्यक्त नहीं कर सकी. परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने झगराखाण्ड थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शहरु की. और पुलिस ने आरोपी मस्तराम उम्र 52 साल को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे अदालत में पेश किया गया. जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



