धान खरीदी से पहले फिर ओडिशा के धान की खेप पकड़ी, 85 कट्टा और 407 वाहन जब्त, मचा हड़कंप, उड़ीसा के व्यापारी का बताया जा रहा धान
Ahead of the paddy procurement season, another consignment of paddy from Odisha has been intercepted; 85 sacks and a vehicle (bearing registration number 407) have been seized, causing a stir. The paddy is reportedly linked to a trader from Odisha.
महासमुंद : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होनी है. राज्य सरकार इस सीजन में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी. खरीदी शुरू होने से पहले ही सीमावर्ती इलाके में ओडिशा से धान लाए जाने का मामला सामने आया है. टूहलु क्षेत्र में 85 कट्टा धान से लदा 407 वाहन पकड़े जाने के बाद धान के अवैध परिवहन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक सचेतक से मिली खबर पर टूहलु चौकी और जांच नाका टीम ने ओडिशा से आ रहे 407 वाहन को पकड़ा. वाहन का नम्बर CG 04 LJ 4552 बताया गया है, वाहन में 85 कट्टा धान लदा हुआ था. जब्त धान को ओडिशा के ग्राम दलदली, थाना लखना, जिला नुआपाड़ा निवासी उमेश कुमार साहू का बताया जा रहा है. जिसे मंडी विभाग के सुपुर्द किया गया. जिसे मंडी उपनिरीक्षक ललित मोहंती और साजिद मोहम्मद के द्वारा जप्ती विधिवत की कार्यवाही की गई.
खैरट, टूहलु और टेका क्षेत्र में ओडिशा से धान लाए जाने की खबर के बीच हुई इस कार्रवाई ने सीमावर्ती इलाकों में निगरानी व्यवस्था पर भी ध्यान खींचा है. धान खरीदी के दौरान दूसरे राज्य से लाए गए धान की खपत रोकने के लिए जांच और परिवहन दस्तावेजों का सत्यापन अहम होगा.
फिलहाल इस मामले में 85 कट्टा धान और 407 वाहन जब्त किए जाने की जानकारी है. धान कहां ले जाया जा रहा था. परिवहन से जुड़े दस्तावेज क्या थे और जांच के बाद आगे क्या कार्रवाई होती है. इन सवालों पर संबंधित विभाग की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



