दीपावली से पहले करंट हादसे ने उजाड़ा कपड़ा कारोबारी का परिवार, पति और बेटे के बाद इलाज के दौरान पत्नी की भी गई जान, नगर में शोक का माहौल

An electrocution accident just before Diwali has devastated a textile businessman’s family; following the deaths of her husband and son, the wife also passed away while undergoing treatment, plunging the town into mourning.

दीपावली से पहले करंट हादसे ने उजाड़ा कपड़ा कारोबारी का परिवार, पति और बेटे के बाद इलाज के दौरान पत्नी की भी गई जान, नगर में शोक का माहौल

बलौदाबाजार : घर में सफाई के दौरान हुए दर्दनाक करंट हादसे में घायल वर्षा गुप्ता की भी शनिवार, 7 नवंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई. वह रायपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थीं. इस हादसे में पहले ही उनके पति और प्रतिष्ठित कपड़ा कारोबारी राकेश गुप्ता और 22 साल के बेटे मोनू गुप्ता की जान जा चुकी थी. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से बलौदाबाजार में शोक का माहौल है.
सफाई के दौरान हुआ था हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक घर में सफाई के दौरान लोहे के पाइप में करंट प्रवाहित हो गया था. इसकी चपेट में राकेश गुप्ता, उनकी पत्नी वर्षा गुप्ता और बेटा मोनू गुप्ता आ गए थे. बताया जा रहा है कि एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में तीनों करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए.
एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से शोक
हादसे के बाद तीनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. शुक्रवार को राकेश गुप्ता और उनके बेटे मोनू गुप्ता का निधन हो गया. वहीं, गंभीर रूप से घायल वर्षा गुप्ता ने शनिवार दोपहर रायपुर के प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली. एक ही परिवार के तीन लोगों की असमय मौत से शहरवासी स्तब्ध हैं. कारोबारी जगत में भी शोक व्याप्त है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb