नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ हाथ, इलाके में फैली सनसनी, बेरहमी से हत्या की आशंका, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, पूछताछ जारी

An unidentified man's severed hand was found in a river, sparking a sensation in the area, with suspicion of brutal murder. Police are investigating and questioning is ongoing.

नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ हाथ, इलाके में फैली सनसनी, बेरहमी से हत्या की आशंका, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, पूछताछ जारी

बिलासपुर/बेलगहना : बिलासपुर जिले के बेलगहना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई. जब अरपा नदी पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ हाथ तैरता हुआ मिला. घटना की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी तादाद में लोग मौके पर जुट गए. खबर पर बेलगहना चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबुक बिलासपुर जिले के बेलगहना क्षेत्र में अरपा नदी के पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ हाथ पानी में तैरता हुआ पाया गया. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी खबर दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची बेलगहना चौकी पुलिस ने मोर्चा संभाला और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की. घटना की गंभीरता और किसी जघन्य हत्याकांड की आशंका को देखते हुए मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया. जिसने आसपास के किनारों पर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की.
पुलिस ने बरामद मानव अंग को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और आसपास के सभी थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके. फिलहाल, यह हाथ नदी में कहां से बहकर आया और यह हत्या का मामला है या कुछ और, इन तमाम पहलुओं पर पुलिस गहनता से तफ्तीश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t