मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में अयोध्या और बिहार से तीन शार्पशूटर गिरफ्तार, भाजपा नेताओं का करीबी निकला हत्यारा!

Three sharpshooters arrested from Ayodhya and Bihar in connection with the murder of Chief Minister Subhendu Adhikari's PA Chandranath Rath; the killer turned out to be close to BJP leaders.

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में अयोध्या और बिहार से तीन शार्पशूटर गिरफ्तार, भाजपा नेताओं का करीबी निकला हत्यारा!

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में सीएम शुभेंदु अधिकारी के पूर्व पीए चंद्रनाथ रथ को को गोली मारकर हत्या हत्या के मामले में पुलिस ने अयोध्या से 1 और बिहार से 2 शूटरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अयोध्या से जिस शूटर को गिरफ्तार किया है, उसकी पहचान राज सिंह के रुप में हुई है. राज मूल रुप से बलिया का रहने वाला है और भाजपा नेताओं का करीबी है. सूत्रों के मुताबिक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में अब तक कुल 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है.
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शिवेंदु अधिकारी के पूर्व पीए चंद्रनाथ रथ की हत्याकांड के मामले में बलिया निवासी राज सिंह को लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से गिरफ्तार किया गया.
अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से देर रात गिरफ्तार किया गया. आरोपी राज सिंह लखनऊ से एक भाजपा नेता की शादी अटेंड करने के बाद गोरखपुर की तरफ जा रहा था. कोलकाता पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने या स्वीकारने से साफ मना कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक हाई प्रोफाइल मर्डर केस में कुल तीन आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी हुई है.
पुलिस ने शूटरों की गिरफ्तारी को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि 6 मई को मध्यग्राम में चंद्रनाथ रथ की हत्या के सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को बिहार के बक्सर से और राज सिंह को उत्तर प्रदेश के बलिया से 10 मई को विशिष्ट सूचनाओं के आधार पर हिरासत में लिया गया.
पूछताछ के बाद तीनों को रविवार सुबह मध्यग्राम पुलिस स्टेशन में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया. मामला भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम की कई धाराओं के तहत दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि जांच जारी है.
बता दें कि चंद्रनाथ रथ उम्र 42 साल कोलकाता से अपने घर मध्यमग्राम लौट रहे थे. करीब रात 10:30 बजे उनकी स्कॉर्पियो कार को एक फेक नंबर प्लेट वाली कार ने रोका. इसके बाद बाइक सवार हमलावरों ने नजदीक से (पॉइंट ब्लैंक रेंज) फायरिंग की. उन पर 4-10 गोलियां चलीं. जिनमें सीने, पेट और चेहरे पर लगी गोलियां घातक साबित हुईं. रथ को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उनके ड्राइवर को भी गोली लगी. जिनकी हालत नाजुक बताई गई.
पुलिस के मुताबिक, यह पूर्व नियोजित हमला था. हमलावरों ने रेकी की थी. 4 बाइक्स और एक 4-व्हीलर का इस्तेमाल हुआ.. Glock 47X जैसी विदेशी पिस्तौल का भी जिक्र आया है.
राजनीतिक प्रतिक्रियाएं
• शुभेंदु अधिकारी ने इसे पूर्व नियोजित राजनीतिक हत्या बताया और कहा कि यह उन्हें निशाना बनाने की साजिश थी (रथ अक्सर उनके साथ यात्रा करते थे)
• भाजपा ने इसे TMC शासन में जंगल राज करार दिया था.
• TMC ने घटना की निंदा की. लेकिन राजनीतिक आरोपों से इनकार किया.
केंद्रीय स्तर पर भी नजर रखी जा रही है. बंगाल पुलिस ने फॉरेंसिक, CCTV और वाहनों की जांच तेज कर दी है. एक 4-व्हीलर भी जब्त किया गया. यह मामला बंगाल में सियासी तनाव बढ़ा रहा है. खासकर चुनावी नतीजों के बाद जब शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री हैं. जांच जारी है,और और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.
गिरफ्तार आरोपी
राज सिंह — बलिया, उत्तर प्रदेश (अयोध्या से गिरफ्तार)
मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य — बक्सर, बिहार (या यूपी से जुड़े)
एक आरोपी का नाम विशाल श्रीवास्तव भी सामने आया.
तीनों को 11 मई को बारासात कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस कुल 8-10 लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. जिसमें लोकल सपोर्ट, हथियार, लॉजिस्टिक्स और UPI पेमेंट्स आदि शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t