पुरानी रंजिश चाकू से गोदकर 22 वर्षीय युवक को उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाईपास पर फेंका शव, हिरासत में 1 आरोपी, फरार आरोपियों की तलाश जारी

22-year-old man stabbed to death over an old enmity; body dragged and dumped on the bypass; one accused in custody, search on for the absconding accused.

पुरानी रंजिश चाकू से गोदकर 22 वर्षीय युवक को उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाईपास पर फेंका शव, हिरासत में 1 आरोपी, फरार आरोपियों की तलाश जारी

बिलासपुर/सिरगिट्टी : बिलासपुर जिले में सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार चांदमारी इलाके में रविवार रात पुरानी रंजिश को लेकर 22 साल के युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद आरोपितों ने घायल युवक को कुछ दूर तक घसीटा और उसका शव फदहाखार-महमंद बाईपास के पास फेंक दिया. वारदात की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपित को हिरासत में ले लिया है, जबकि वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.
फदहाखार गेट के पास किया था हमला
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक ओम लहरे पिता कन्हैया दिवाकर उम्र 22 साल पर रविवार रात करीब नौ बजे फदहाखार गेट के पास कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद आरोपित उसे कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गए और बाद में शव को फदहाखार-महमंद बाईपास के पास छोड़कर फरार हो गए। देर रात राहगीरों ने शव देखा तो पुलिस को खबर दी.
मौके पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
वारदात की खबर मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी आपसी रंजिश की बात सामने आई है. हालांकि विवाद की असल वजह और वारदात से पहले आरोपितों तथा मृतक के बीच क्या हुआ था. इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.
वारदात की खबर के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरुरी जुटाए हैं. खून के निशान, चाकू और अन्य अहम सुरागों को टीम ने कब्जे में लिया है. पुलिस अब हिरासत में लिए गए मुख्य आरोपित से पूछताछ कर रही है, उसके बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका साफ होने की उम्मीद है,
मुख्य आरोपी हिरासत में, अन्य की तलाश जारी
सिरगिट्टी पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है. पुलिस पूछताछ के जरिए वारदात में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है. घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने अहम सबूत जुटाए हैं. पुलिस मृतक और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश के साथ ही हत्या की वजह की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?