घर में घुसकर दरिंदगी की कोशिश नाकाम, नाबालिग और युवती से से छेड़छाड़, विरोध करने पर परिवार से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार
Attempted assault after breaking into a home thwarted; minor and young woman molested; family beaten up for resisting; two accused arrested.
मुंगेली : मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई
मिली जानकारी के मुताबिक 5 जुलाई 2026 को प्रार्थिया ने थाना लोरमी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने नाबालिग रिश्तेदार के साथ घर में काम कर रही थी. इसी दौरान भाठापारा निवासी अरविंद राजपूत और लखन राजपूत उसके घर पहुंचे. दोनों ने पहले किराना दुकान से सामान खरीदा और उसके बाद पीड़िता के घर में प्रवेश कर गए.
आरोप है कि इसके बाद लखन राजपूत पीड़िता के घर के अंदर घुस गया और उसके साथ गलत नियत से छेड़छाड़ करने लगा. वहीं, अरविंद राजपूत ने पीड़िता की नाबालिग रिश्तेदार के साथ भी अशोभनीय व्यवहार किया. जब पीड़िता ने विरोध किया और शोर मचाया तो उसके पति और बेटा मौके पर पहुंच गए. इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की और मारपीट कर मौके से फरार हो गए.
घटना के बाद पीड़िता ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. जिसके आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 281/2026 दर्ज किया. मामले में धारा 74, 75(2), 332(सी), 296, 115(2), 3(5) बीएनएस एवं 8 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी सबूतों और मुखबिर से मिली खबर के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की. इसके बाद आरोपी अरविंद राजपूत और लखन राजपूत को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म करना कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
आरोपी
अरविंद राजपूत उम्र 33 साल निवासी फुलझर थाना चिल्फी, हाल पता राम्हेपुर गायत्री मंदिर के सामने वार्ड क्रमांक 15 थाना लोरमी
लखन सिंह राजपूत उम्र 49 साल निवासी भाठापारा थाना लोरमी जिला मुंगेली
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



